... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मलाइका इस देसी काढ़े से इम्यूनिटी कर रही हैं बूस्ट, 40 के पार वाले जरूर करें ट्राई
बढ़ती बीमारियों के कारण इम्यूनिटी को (Immunity Boost) मजबूत करना बहुत ही जरूरी हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट से लेकर सरकार तक अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दे रही है। इतना ही नहीं, कई ऐसे सेलेब्रिटी हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए नए-नए नुस्खे शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में अपनी फिटनेस को लेकर मशहूर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इम्यूनिटी को बढ़ाने (Immunity Boost) का नुस्खा शेयर किया है। ये देसी नुस्खा (Home Remedies) है काढ़ा, जिसे 40 के बाद पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और आप 40 के पार भी फिट नजर आते हैं।
अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, "#malaikastrickortip ये एक सच्चा मेक इन इंडिया घरेलू नुस्खा है। बरसों पुराने इस नुस्खे से आप घर बैठे इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। इसका नियमित रूप से इस काढ़े का सेवन करने से सर्दी-खांसी जुकाम की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इस काढ़े को बनाने में थोड़ा सेब का सिरका, आंवला, कच्ची हल्दी, अदरक और काली मिर्च की जरूरत होती है। ये सभी चीजें इम्यूनिटी को बूस्ट करने में हमारी मदद करती हैं।"
इंस्टाग्राम के इस वीडियो में मलाइका (Malaika Arora) इन चीजों का इस्तेमाल करके काढ़ा बना रही हैं। ये काढ़ा विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में हमारी मदद करता है। इस वीडियो में मलाइका कहती हैं, "बेहतर परिणामों के लिए, सुनिश्चित करें कि आपका ये नुस्खा मां के नुस्खे जैसा हो और अपने शुद्धतम रूप में हो। बस इन सामग्रियों को मिश्रित करें और इसके स्वास्थ्य वर्धक गुणों का आनंद लें। कोरोना के नाम पर ढेरों इम्यूनिटी बूस्टर बाजार में जरूर उपलब्ध हैं लेकिन बेहतर परिणामों के लिए यह घरेलू, त्वरित और जैविक नुस्खा आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।"
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Fitness) अपने फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं। वे सोशल मीडिया पर कभी योगा, तो कभी शानदार घरेलू नुस्खा देते नजर आती हैं। चलिए जानते हैं इस काढ़े में मौजूद सामग्रियों के बारे में-
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। यह खांसी और पाचन जैसी में सुधार करने में हमारी मदद करता है। इससे सर्दी और फ्लू जैसे लक्षणों को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अदरक से मांसपेशियों में दर्द, मतली और खराश जैसी समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है। ृ
काली मिर्च में प्रकृति रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है। यह एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरा होता है। मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने में हमारी मदद करता है। काली मिर्च से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह दर्द से भी राहत देती है और इसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण भी पाए जाते हैं।
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक्टिव तत्व पाया जाता है, जिसमें सूजन-रोधी गुण होता है। इसके अलावा मस्तिष्क को एक्टिव रखने में यह हमारी मदद करता है। इतना ही नहीं यह हृदय रोग के खतरे को भी कम करने में भी हमारी मदद करता है।
विटामिन सी आंवला में भरपूर रूप से होता है। इससे सर्दी और फ्लू के इलाज को कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह आयरन, कैल्शियम और अन्य जरूरी खनिजों से भरपूर होता है।
बेलपत्र में छिपे हैं कई औषधीय गुण, खांसी, जुकाम जैसी अनेकों बीमारियों से दिलाए राहत
मोच लगने के बाद कभी ना करें ये काम, वरना बढ़ सकती है समस्याएं