
Also Read
Garlic, Cinnamon And Lemon Tea for Bad Cholesterol : आज के समय में लोगों को कम उम्र में ही गंभीर से गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है, जिसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियां शामिल हैं। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में जमा एक चिपचिपा पदार्थ होता है, शरीर में इसकी अधिकता होने से नसे ब्लॉक होने लगती है। ऐसे में इसके स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इन हेल्दी खाद्य पदार्थों में कुछ चाय को भी आप अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जी हां, हेल्दी चाय की लिस्ट मे आप हम आपको एक खास रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिससे आपका कोलेस्ट्रॉल कुछ ही घंटों में कंट्रोल हो सकता है। इस स्पेशल चाय को बनाने के लिए आपको घर किचन में रखी दालचीनी, नींबू और लहसुन की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे क्या हैं?
आवश्यक सामग्री
दालचीनी पाउडर - 1 टीस्पून
लहसुन- 2 से 3 कलियां
नींबू का रस- 1 टेबल स्पून
पानी - 1 कप
विधि
इस खास रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 पैन लें, इसमें 1 कप पानी डालकर इसे अच्छे से उबालें। इसके बाद इसमें लहसुन को कद्दूकस करके डालें और फिर उबालें। अब इसे छानकर इसमें दाचलीनी का पाउडर और नींबू का रस डालकर इसे गर्मागर्म खाली पेट पिएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए आप इस खास चाय का सेवन खाने से पहले या फिर खाली पेट करें। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। हालांकि, आप किसी भी समय इस चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी कई अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
लहसुन कोलेस्ट्रॉल को करता है कम : शरीर के बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए लहसुन की चाय का सेवन करना काफी हेल्दी साबितच हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोक सकता है, जो आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटा सकता। इससे वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है।
दालचीनी बैड कोलेस्ट्रॉल को करे कम : शरीर के बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दालीचीन का का सेवन करें। इसमें मौजूद गुण ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही यह शरीर की सूजन को कम कर सकता है।
नींबू से घटाएं कोलेस्ट्रॉल : नींबू का रस न सिर्फ आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है, बल्कि इसकी मदद से आप खराब कोलेस्ट्रॉल को भी घटा सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में प्रभावी होता है।
शरीर के बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप इस खास तरीके से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।