
Also Read
Stomach Problems
Lukewarm Water with Jaggery: सुबह सुबह उठने के बाद अगर पेट साफ न हो, तो पूरा दिन खराब हो जाता है। इसलिए हम में से कई लोग इस तरह के उपायों को फॉलो करते हैं, जिससे सुबह के समय पेट साफ हो जाए। अगर आपका भी सुबह के समय पेट साफ नहीं हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में कई तरह की परेशानी हो सकती है। इन समस्याओं में सुबह-सुबह पेट से गुड़गुड़ की आवाज आना है। पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने से हमें कई बार लोगों के सामने असहज महसूस हो सकता है। अगर आप इस परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है। बस सुबह गर्म पानी के साथ 1 गुड़ का टुकड़ा खा लें। जी हां, गुनगुने पानी के साथ गुड़ का टुकड़ा खाने से पेट की सारी गंदगी बाहर हो जाती है, जो आपके पेट से आने वाले गुड़गुड़ की आवाज को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं पेट के लिए गुड़ और गुनगुना पानी कैसे है फायदेमंद?
गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर किया जा सकता है। स्वाद में मीठे गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इतना ही नहीं, गुड़ के सेवन से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है, जो आपके गट हेल्थ को बढ़ावा देता है।
आयुर्वेद के मुताबिक, नियमित रूप से अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह गैस, एसिडिटी, पेट में गुड़गुड़ी, कब्ज जैसी परेशानी को दूर कर सकता है। यह हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है।
सुबह-सुबह गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से पेट की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसमें पोषक तत्व भरपूर रूप से होता है, जो कब्ज, गैस, एसिडिटी की परेशानी को दूर करने का गुण होता है। अगर आप सर्दियों में पेट से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो गुड़ और गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। अगर आप अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो गुनगुने पानी और गुड़ का सेवन करें। इससे कई लाभ हो सकते हैं।
खून को साफ करने के लिए गुड़ और गुनगुने पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड में मौजूद गंदगी को कम कर सकता है। खराब लाइफस्टाइल की वजह से खून में कई तरह की परेशानी होने का खतरा रहता है। इन परेशानियों को कम करने के लिए आप रोजाना गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करें।
शरीर में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए गुनगुने पानी और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इशसे कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।