कमल के फूलों से बनी चाय पीने से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां, घर पर मिनटों में करें तैयार

Lotus Tea Benefits : कमल के फूलों की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदे और घर पर कैसे करें तैयार?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : November 5, 2024 4:46 PM IST

Lotus Tea Benefits : भारत में अक्सर लोग चायपत्ती से बनी चाय का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इन चायपत्ती के साथ दूध मिक्स करके पीते हैं, तो यह सेहत के लिए घातक हो सकता है। चायपत्ती के अलावा आपके पास कई ऐसे विकल्प हैं, जिससे बनी चाय का सेवन करने से आपकी गंभीर से गंभीर समस्याएं दूर हो सकती हैं, जिसमें कमल के फूलों की पत्तियों से बनी चाय भी शामिल है। जी हां, कमल के फूलों में कई तरह के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, जिनमें टैनिन, फ्लेवोनोइड और विटामिन सी होते हैं। यह स्ट्रोक और हार्ट संबंधी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। यह मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही शरीर में होने वाली थकान और कमजोरी को भी कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कमल के फूलों से बनी चाय का सेवन करने से होने वाले फायदे क्या हैं?

कमजोर इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमल के फूलों में ईजीसीजी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके शरीर में कोशिकाओं को बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। इससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्टहो सकती है। साथ ही बदलते मौसम में होने वाली शारीरिक सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर हो सकती है।

तनाव और चिंता हो सकती है कम

कमल के फूलों में मौजूद एल्कलॉइड अनिद्रा के इलाज के लिए एक प्राकृतिक रूप से फायदेमंद हो सकता है। इससे मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिलती है। अगर आप अपने ब्रेन को शांत रखना चाहते हैं, तो दिन में 2 से 3 कप कमल के फूलों की चाय का सेवन जरूर करें।

मेमोरी पावर बढ़ाए

कमल के फूलों की चाय में कैफीन की मात्रा कम होती है। यह अपनी एल-थीनाइन सामग्री के लिए जाना जाता है। इस चाय के सेवन से आपके मस्तिष्क की कार्य क्षमता बेहतर होती है। इससे याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

हार्ट संबंधी बीमारियों को रोके

कमल के फूलों की चाय में टैनिन, फ्लेवोनोइड और विटामिन सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्ट्रोक और हृदय बीमारियों को दूर कर सकते हैं। अगर आप हार्ट डिजीज से बचना चाहते हैं, तो कमल के फूलों की चाय का सेवन कर सकते हैं।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

कमल के फूलों की चाय पीने से फास्टिंग ग्लूकोज, A1C और फास्टिंग इंसुलिन के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम आपकी डायबिटीज में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है।

किस तरह तैयार करें कमल के फूलों की चाय?

कमल के फूलों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी लें, इसे अच्छे से उबालें। इसके बाद इसमें कमल के फूलों को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब इस चाय का सेवन करें। इससे आपकी काफी परेशानियां कम हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source