Ginger Drink for Weight Loss: वेट लॉस के लिए अदरक है बेस्ट, इस तरह पीएंगे इसका जूस तो पिघल जाएगा सारा बॉडी फैट

विभिन्न स्टडीज़ में यह भी पाया गया है कि अदरक क्रेविंग यानि ज़्यादा खाने के लालच को कम करता है। इसीलिए, अदरक और नींबू के रस का सेवन वेट लॉस होने के लिए असरदार माना जाता है। (Ginger Drink for Weight Loss)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2021 10:39 PM IST

Ginger Drink for Weight Loss: महामारी और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मेंटल और फिजिकल फिटनेस पर  बहुत असर पड़ा है। कसरत और अन्य फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी के कारण लोगों का वजन बढ़ रहा है और बेली फैट में भी बढ़ोतरी देखी गयी है। इसीलिए अब लोगों ने भी घर में एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया है। लेकिन, कई लोगों के लिए वेट लॉस के कसरत करने का वक़्त नहीं मिल पाता। ऐसे लोग कुछ स्मार्ट तरीकों से अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही नुस्खा है सुबह खाली पेट अदरक का रस और नींबू पानी का मिश्रण। आइए जानें इसके सेवन का सही तरीका और इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने की रेसिपी। (Homemade Weight Loss Drink Recipe in Hindi)

क्या अदरक का जूस पीने से होता है वेट लॉस ?

इस होममेड वेट लॉस ड्रिंक में अदरक और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू का रस वेट लॉस के लिए एक बहुत पॉप्युलर नुस्खा है। अलग-अलग तरीकों से नींबू के रस का सेवन वजन कम करने के लिए किया जाता है। नींबू मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है वहीं, अदरक का सेवन करने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ने के साथ-साथ फ्री-रैडिकल डैमेज से भी सुरक्षा मिलती है। विभिन्न स्टडीज़ में यह भी पाया गया है कि अदरक क्रेविंग यानि ज़्यादा खाने के लालच को कम करता है। इसीलिए, अदरक और नींबू के रस का सेवन वेट लॉस होने के लिए असरदार माना जाता है। वहीं, अदरक का रस एक आयुर्वेदिक वेट लॉस ड्रिंक भी है।  रोज़ सुबह खाली पेट इसे पीने से आपकी कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज़ होता है। साथ ही इससे, फैट बर्न भी होता है।

घर में ऐसे बनाएं नींबू और अदरक से हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक

  • एक नींबू को काटकर निचोड़ लें और इसका रस एक गिलास में पलटें।
  • अब, एक चम्मच अदरक को कूटकर इसका पेस्ट बना लें ।
  • फिर, एक गिलास गर्म पानी में नींबू का जूस और अदरक का पेस्ट मिलाएं।
  • अब, इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें। फिर, इसमें अपनी पसंद के अनुसार शहद या पुदीने का पेस्ट मिलाएं।

Smriti Irani Weight Loss: स्मृति ईरानी हो गयी हैं पहले से कहीं ज़्यादा स्लिम और फिट, कभी एकता कपूर ने उड़ाया था उनके वजन का मज़ाक

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने बताया कैसे घरेलू नुस्खों के साथ किया कोरोना का सामना, सभी के काम आएंगी उनकी टिप्स

Post Covid-19 Weakness: कोविड के बाद कमज़ोरी को दूर करेंगी ये डायट टिप्स और घरेलू नुस्खे , जिन्हें आज़माया अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने भी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.