जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेंकेगा नींबू, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

Home Remedies For Uric Acid: शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप नींबू का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : June 8, 2025 3:31 PM IST

Uric Acid Control: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं घरेलू उपायों में नींबू भी शामिल है। जी हां, नींबू के सेवन से यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं हाई यूरिक एसिड की समस्या में नींबू कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन? –

यूरिक एसिड कम करने में कैसे फायदेमंद है नींबू?

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह शरीर को अधिक एल्कलाइन बनाने में मदद करता है। यह शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, नींबू के रस में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मददगार होता है। नियमित रूप से इसका सेवन से करने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे किडनी बेहतर तरीके से काम कर पाती है।

हाई यूरिक एसिड में कैसे करें नींबू का सेवन?

नींबू पानी

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस निचोड़ लें। उसके बाद इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।

नींबू की चाय

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप नींबू की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में एक कप पानी और चायपत्ती डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें और इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। उसके बाद इस चाय का सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

Disclaimer: प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source