Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें डाइजेशन को दुरुस्त रखने के सीक्रेट, जानिए 5 नुस्‍खे

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानते हैं कि कैसे आप अपने डाइजेशन को बहुत ही आसान तरीके से दुरुस्त बना सकते हैं।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें डाइजेशन को दुरुस्त रखने के सीक्रेट, जानिए 5 नुस्‍खे

Written by Atul Modi |Updated : January 20, 2024 2:01 PM IST

ऑफिस में एक ही सीट पर बैठकर घंटों काम करना या घर में बैठे-बैठे लंबा समय मोबाइल या वेब सीरीज देखते हुए बिताना आम बात है। ऐसे में हमारी जिंदगी काफी गतिहीन हो जाती है। जिसके कारण अक्सर लोग एसिडिटी, गैस, चीनी खाने की लालसा, अपच, वजन बढ़ने आदि की समस्याओं से परेशान होने लगे हैं। इन सभी परेशानियों से दूर रहने के लिए आपको लंबी चैड़ी योजना की नहीं, कुछ आसान कदम उठाने की जरूरत है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानते हैं कि कैसे आप अपने डाइजेशन को बहुत ही आसान तरीके से दुरुस्त बना सकते हैं। रुजुता के अनुसार गुड़, घी और केले को अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप अपने पाचन तंत्र को सुधार सकते हैं।

बहुत शक्तिशाली है गुड़

रुजुता दिवेकर लाइफस्टाइल और डाइट को लेकर ऐसे आसान उपाय बताती हैं, जिन्हें अपनाना हर किसी के लिए बहुत ही आसान होता है। इन्हीं में से एक है गुड़। रुजुता के अनुसार अपने दोपहर के भोजन को हमेशा एक चम्मच गुड़ और घी के साथ समाप्त करें। ये मिठास न सिर्फ आपकी मीठा खाने की लालसा को कम करेगी, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाएगी। इससे आपके शरीर को अच्छी वसा मिलेगी। साथ ही इन दोनों ही खाद्य पदार्थों से आपको भरपूर पोषण मिलेगा।

शक्ति के साथ पोषण भी देगा केला

अपनी डेली डाइट में आप केले को शामिल करके कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रह सकते हैं। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी और यह सूजन को भी कम करने में मददगार बनेगा। रुजुता के अनुसार रोज सुबह या फिर शाम 4 से 6 बजे के बीच एक केले का सेवन करना अच्छा रहता है। केले में फाइबर और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो गैस और सूजन को कंट्रोल करते हैं।

Also Read

More News

दही और किशमिश करेगी कमाल

अगर आप अक्सर गैस, सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो दही और किशमिश का मेल आपके लिए कमाल कर सकता है। एक कटोरी दही में तीन से चार काली किशमिश मिलाएं, प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक गुणों का यह मिश्रण आपके पाचन को सुधारेगा। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 भी मिलेगा, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हमेशा रहें एक्टिव

सही पाचन तंत्र के लिए यह जरूरी है कि आप एक्टिव रहें। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें, इससे आपका पाचन सुधरेगा। आप जितने ज्यादा एक्टिव रहेंगे आपको वात संबंधी परेशानियां उतनी ही कम होंगी। इसी के साथ दोपहर के भोजन के बाद 15 से 20 मिनट की एक छोटी सी झपकी भी आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है। इससे आपको न सिर्फ तुरंत ऊर्जा मिलेगी, बल्कि पाचन भी सुधरेगा। कैफीन का सेवन कम करें। खासतौर पर शाम 4 बजे बाद अत्यधिक चाय या कॉफी पीने से बचें। दिन में दो या तीन कप से ज्यादा चाय या कॉफी पीना कब्ज और दस्त का कारण बन सकता है।

About the Author

... Read More