इस पत्ते को चबाने से कंट्रोल होगा Bad cholesterol, जानें किस समय चबाने से मिलेगा ज्यादा फायदा

High cholesterol remedies: बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कौन से खास पत्ते को चबाना फायदेमंद रहता है। अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो आपको इस पत्ते के बारे में जरूर जानना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 10, 2023 2:21 PM IST

ldl cholesterol reduction tips: कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे कंट्रोल करने के लिए सही लाइफस्टाइल व डाइट के साथ-साथ दवाओं की भी आवश्यकता पड़ती है। बैड कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर बीमारी है और अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो हार्ट से जुड़ी समस्याएं पैदा होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना भी सही नहीं माना जाता है, क्योंकि कई बार इन दवाओं से भी साइड इफेक्ट्स होने लगते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कौन से खास पत्ते को चबाना फायदेमंद रहता है और इसे किस समय चबाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। (bad cholesterol kam kaise karen)

इस पत्ते के चबाना है फायदेमंद

बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए कढ़ी पत्ता चबाना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई रिसर्चों में भी यह साबित किया जा चुका है कि कढ़ी पत्ते के रस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल के मरीज रोजाना इस एक पत्ते को चबा सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में भी कढ़ी पत्ते का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

चबाने का सही तरीका

हालांकि, कढ़ी पत्ते को सही तरीके से चबाने में भी काफी मदद मिल सकती है। पके हुए कढ़ी पत्ते की बजाय कच्चे पत्ते का इस्तेमाल करें। साथ ही उसे चबाने से पहले अच्छे से धो लें। कढ़ी पत्ते को अच्छे से चबाएं और इस से निकलने वाला रस निगलते रहें। पत्ते का रस खत्म होने के बाद बचे हुए हिस्से को निगलें नहीं बल्कि थूक दें।

पत्ते को चबाने का सही समय

कढ़ी के पत्ते को चबाने का सही समय होना भी बहुत जरूरी है और तभी इसे प्रभावी रूप से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल पाती है। खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए सुबह के समय कढ़ी पत्ता चबाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। हालांकि, वैसे तो इसे किसी भी समय चबाया जा सकता है और इस से किसी प्रकार की समस्या भी नहीं होती है, लेकिन खासतौर पर सुबह के समय इसे चबाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

सेवन के अन्य तरीके

अगर आपको कढ़ी पत्ता चबाना पसंद नहीं है, तो आप अन्य कई तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं जिनमें निम्न शामिल हैं -

1. पानी में उबालकर

कढ़ी के पत्ते को पानी में उबालकर और उसे ठंडा करके उसका सेवन किया जा सकता है और यह भी बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में उतना ही प्रभावी माना गया है।

2. पत्ते का रस निकालकर

ताजे पत्ते को अच्छे से कूट लें और उसमें पानी मिलाएं। अब कपड़े की मदद से इस पानी को निचोड़ लें और इसका सेवन करें।

3. खाने में डालकर

खाने में डालकर पत्ते का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है, जैसे आप कढ़ी व अन्य सब्जियों में कढ़ी पत्ते को डाल कर उसका सेवन कर सकते हैं।

4. रात भर पानी में भिगोकर

रात को एक या दो पत्ते लें उन्हें धोएं और दो से तीन टुकड़ों में तोड़ लें। तोड़ने के बाद उन्हें एक गिलास ताजे पानी में डालें और भिगोकर रख दें। सुबह पानी को छानने के बाद पत्तों के फेंक दें और पानी का खाली पेट सेवन करें।

कढ़ी के पत्ते के अन्य फायदे

सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल की नहीं अन्य कई समस्याओं को दूर करने में भी कढ़ी पत्ते का सेवन किया जा सकता है।

  • वजन कम करने में मदद करे
  • एनीमिया होने से रोके
  • डायबिटीज कंट्रोल करे
  • दस्त रोके
  • प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करे
  • लिवर को हेल्दी रखे
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source