डायबिटीज मरीजों को दवा की नहीं पड़ेगी जरूरत! बस रोजाना इस चाय के पीने से कम हो जाएगा शुगर लेवल

Kombucha Tea Benefits for blood Sugar :  शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कोम्बुचा टी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ अनोखे फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 10, 2023 1:44 PM IST

Kombucha Tea Benefits for blood Sugar : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की बीमारियों हो रही हैं, जिसमें डायबिटीज भी शामिल है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जो मुख्य रूप से खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल में खराबी के कारण होती है। इसके अलावा बढ़ते स्ट्रेस के कारण भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि ब्लड शुगर की परेशानी को कम किया जा सके, तो इसके लिए आप कई तरह के हेल्दी उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन हेल्दी उपायों में हर्बल टी भी शामिल हैं। शायद आप में से कई लोग कोम्बुचा टी से अनजान हों। यह एक ऐसी चाय है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली इस खास चाय के बारे में-

क्या है कोम्बुचा टी - What is Kombucha Tea

कोम्बुचा चाय एक फ्रिजी और खट्टी ड्रिंक है। इसे बैक्टीरिया और यीस्ट से तैयार किया जाता है। यह चीनी चाय है, जिसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ रिसर्च में साबित किया जा चुका है कि कोम्बुचा टी का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह ब्लड शुगर को नॉर्मल करने में काफी हद तक प्रभावी होता है। फिलहाल इस चाय का सेवन न सिर्फ चीन के लोग करते हैं, बल्कि जापान और रूस के लोग भी इस चाय को काफी ज्यादा पीना पसंद करते हैं। यह 20वीं सदी की शुरुआत में यूरोप में लोकप्रिय हो गया।

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है कोम्बुचा चाय - How is kombucha tea beneficial in diabetes?

रिसर्च में साबित किया गया है कि कोम्बुचा टी का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल होता है। इस चाय को पीने से आपका ब्लड शुगर 70 से 130 के आसपास रह सकता है। इस तरह की चाय को तैयार करने के लिए दूध और चीनी का प्रयोग नहीं होता है। ऐसे में यह डाय आपके समग्र शरीर के लिए हेल्दी हो सकता है। यह रिसर्च बीते सोमवार 7 अगस्त, 2023 को फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित हुई है। इसमें साबित किया गया है कि यह चाय काफी हद तक डायबिटीज को मैंटेंन कर सकती है।

कोम्बुचा टी के अन्य फायदे - Other Benefits of Kombucha Tea in hindi

कोम्बुचा टी न सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती है, बल्कि यह पाचन संबंधी परेशानियों को भी दूर करने में प्रभावी साबित हो सकती है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में प्रभावी है। साथ ही इससे ऊर्जा के स्तर में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। 

इतना ही नहीं, नियमित रूप से इस चाय के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है और यह वजन कम करने में मदद करता है। 

उच्च रक्तचाप और हृदय रोग को दूर करता है और कैंसर के खतरों को भी कम करने में यह चाय काफी फायदेमंद होती है। 

सामान्य तौर पर फर्मेंटेड प्रोडक्ट्स माइक्रोबायोम और आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। फर्मेंटेड प्रोबायोटिक्स बनाता है जो दस्त और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) की परेशानियों को भी कम कर सकता है। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source