hamburger icon
A
Read in English

इस मोटे अनाज को खाने से ठीक हो जाती है शुगर, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां

Health Benefits Of Kodo Millet In Hindi: कोदो मिलेट आकार में काफी छोटा होता है। इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 16, 2023 3:26 PM IST

कोदो मिलेट मोटा अनाज समूह का हिस्सा है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। भारत और नेपाल में कोदो मिलेट की खेती सबसे ज्यादा और बड़े पैमाने पर की जाती है। जब इसकी फसल पककर तैयार होती है, तो इसके दाने लाल और भूरे रंग के हो जाते हैं। इसके इस्तेमाल से पहले इसकी ऊपरी परत हटानी जरूरी होती है। जिससे लाल रंग के चावल की तरह दाने निकलते हैं। कोदो मिलेट से जुड़े कई हेल्थ बेनिफिट्स (Benefits of Kodo Millet in Hindi) हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे उपवास के दौरान भी खाया जा सकता है।

कोदो मिलेट के फायदे - Kodo Millet Ke Fayde

इसके दानों को गेहूं या चावल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ज्यादा प्रोटीन, फाइबर और खनिज मौजूद होते हैं। आप जैसे चावल को पकाते हैं, इसे भी ठीक वैसे ही तैयार किया जाता है। ये सफेद चावल की तुलना में ज्यादा संतुलित पोषण देता है। कोदो मिलेट कैसे हेल्थ के लिए फायदेमंद है, चलिए जान लेते हैं।

मोटापा करे कम

कोदो मिलेट में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जिस वजह से मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह ट्राईग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रोल के लेवल को बढ़ने से रोकता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

कोदो मिलेट उन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, जो पोस्ट मोनोपॉज की जूझ रही हैं। इसमें दिल की बिमारी, हाई ब्लडप्रेशर और हाई कोलेस्ट्रोल के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए महिलाओं को कोदो मिलेट खाने की सलाह दी जाती है।

वजन कंट्रोल करे

कोदो मिलेट में फैट की मात्रा बेहद कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जिस वजह से इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता।

कोलेस्ट्रोल करे कम

कोदो म्मिलेट रोजाना खाने से ट्राईग्लिसराइड्स और सी-रिएक्टिव प्रोटीन कम हो जाता है। यह प्रोटीन बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है और दिल के लिए फायदेमंद होता है।

कोदो मिलेट के अन्य फायदे

  • कोदो मिलेट के नियमित सेवन से पोस्ट मोनोपॉजल महिलाओं को जो हाई कोलेस्ट्रोल, ब्लडप्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रही हैं, उससे आराम मिलता है।
  • कोदो मिलेट पेट की नमी को बननाए रखने के अलावा ऐसी हानिकारक लक्षणों से राहत देने में मद करता है।
  • इसमें मौजूद लेसिथिन नसों को बढ़ावा देता है जिससे ब्लड सर्क्युलेशन बेहतर तरीके से होता है।
  • कोदो मिलेट में अच्छी मात्रा में फाइटोकेमिकल्स जैसे फाइटिक एसिड मौजूद होते है। जो कैंसर के बढ़ने की सम्भावना को कम करता है।
  • हाई कोलेस्ट्रोल और हाई ब्लडप्रेशर की वजह से होने वाली दिल की बीमारी के खतरे से बचाने में कोदो मिलेट फायदेमंद हो सकता है।
  • कोदो मिलेट को साबुत या छिलके सहित उबाला जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे पीसकर आटे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं आदवासी क्षेत्रों की बात करें तो, वहां पर इसका इस्तेमाल आटे के तौर पर ही किया जाता है। इसके अलावा, कोदो मिलेट समान्य कमजोरी, ब्लीडिंग और सूजन के इलाज के लिए भी काम आता है।