चेहरे की झुर्रियां और रूखापन खत्म कर देती है तुलसी, जानिए तुलसी के फायदे और प्रयोग करने का तरीका

जड़ी बूटियों में तुलसी को गुणों का खजाना माना जाता है। यहां तक स्किन से जुड़ी हर तरह की समस्याओं को सुलझाने में तुलसी को बेहतरीन स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 1, 2023 3:24 PM IST

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। साथ ही इसे घर आंगन में लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी हेल्थwq से जुड़े कई फायदे देती है। इतना ही नहीं यह ड्राई स्किन, सेंसटिव स्किन, पिम्पल वाली स्किन या एंटी एजिंग जैसी समस्याओं से स्किन को बचाती भी है। तुलसी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपकी स्किन को एक नया जन्म मिल सकता है। इसलिए ब्यूटी और स्किन स्पेशलिस्ट ज्यादातर स्किन के लिए तुलसी को आजमाने की सलाह देते हैं।

भारतीय संस्कृति में तुलसी को जितना पवित्र माना जाता है, उतना ही इसे औषधीय गुणों वाला पौधा भी माना जाता है। आयुर्वेद में सदियों से इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। अनगिनत खूबियों वाली इस तुलसी के बारे में क्या आप जानते हैं, कि तुलसी स्किन की देखभाल के लिए बेहतरीन स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन सकती है?

त्वचा के लिए तुलसी के फायदे - Benefits of Tulsi For Skin

तुलसी के कई स्किन केयर फायदे इसे किसी भी ब्यूटी रूटीन के लिए अच्छा सप्लीमेंट बनाते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि, तुलसी कैसे स्किन के लिए वरदान बन सकती है।

एंटी एजिंग प्रोपर्टी

तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसकी इसी खूबी की वजह से इसे एंटी एजिंग स्किन केयर रूटीन के लिए बेहतर माना जाता है। तुलसी स्किन को किसी भी तरह की क्षति से बचाने का काम करती है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। तुलसी के अर्क या तेल के साथ स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को यंग और हेल्दी दिखा सकती हैं।

स्किन करे ब्राईट

तुलसी में विटामिन सी की ज्यादा मात्रा होती है। जिसकी वजह से स्किन में नेचुरल ग्लो बढ़ता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन सी के साथ मिलकर काले धब्बे, हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करता है। जिससे स्किन की रंग निखर जाति है। तुलसी के अर्क या तेल के साथ स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना स्किन केयर रूटीन का अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

एक्‍ने का करे इलाज

तुलसी के पौधे में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। जो ब्रेकआउट का कारण बनने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सूजन को कम करने के साथ पोर्स को खोलने में तुलसी मदद करती है। एक्‍ने से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के तेल या अर्क को स्किन केयर प्रोडक्ट्स में जरुर शामिल करें।

मॉइस्चराइजिंग

तुसली स्किन को मॉइस्चराइज करके उसे सॉफ्ट बनाती है। इसमें जरूरी ऑयल्स होते हैं, जो स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। इसके अलावा तुलसी से स्किन में ड्राइनेस और डिहाइड्रेट नहीं होती। तुलसी के तेल या अर्क को स्किन केयर प्रोडक्ट्स में मिलाकर लगाने से ड्राईनेस से छुटकारा मिलता है।

जलन करे कम

तुलसी में नेचुरल ठंडक होती है। जिससे स्किन की जलन को शांत करने और उससे राहत पाने में मदद मिल सकती है। तुलसी में यूजेनॉल होता है, जो एंटी-इम्फलेमेटरी और एनाल्जेसिक गुणों वाला यौगिक होता है। जो स्किन की लालिमा और सूजन को कम करता है। तुलसी का अर्क स्किन केयर प्रोडक्ट्स में शामिल करके स्किन की जलन को कम करने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

तो कुछ इस तरह से तुलसी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती। स्किन को किसी भी तरह की समस्या से बचाने के लिए तुलसी को स्किन केयर प्रोड्क्स में शामिल करके डेली रूटीन का हिस्सा बनाना फायदे का सौदा हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source