गर्मियां हों या सर्दियां डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद करेगा गोंद कतीरा

Gond katira benefits: हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए कुछ उपाय काफी प्रभावी रूप से काम करते हैं और इनमें से एक गोंद कतीरा भी है। जानें इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए गोंद कतीरा के फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 16, 2023 4:49 PM IST

Health benefits of gond katira: खराब लाइफस्टाइल अनहेल्दी डाइट हैबिट्स के कारण आजकल लोगों को चारों तरफ से बीमारियों ने घेरा हुआ है। कई ऐसी क्रोनिक बीमारियां हैं, जिनका न तो कोई इलाज है और न ही उन्हें इग्नोर किया जा सकता है। नियमित रूप से दवाएं लेकर और सही लाइफस्टाइल व फूड हैबिट्स की मदद से ही इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से ये इन बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। गोंद कतीरा एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है, जिसके स्वास्थ्य के लिए अनेक फायदे तो हैं ही साथ ही साथ यह डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए गोंद कतीरा काफी फायदेमंद है माना गाया है। हालांकि, बीमारी के अनुसार इसके इस्तेमाल करने का तरीका अलग हो सकता है। चलिए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के लिए गोंद कतीरा का फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

डायबिटीज के लिए गोंद कतीरा

गोंद कतीरा का सेवन करना हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। गोंद कतीरा न सिर्फ लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की लिस्ट में आता है बल्कि इसमें कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड शुगर को कम कर सकते हैं। साथ ही डायबिटीज के दौरान हो रही अन्य जटिलताओं को कम करने में भी गोंद कतीर काफी फायदेमंद रहता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए गोंद कतीरा

गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा कर सकता है। इसलिए गोंद कतीरा का सेवन करना न सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करेगा बल्कि इन बीमारियों के होने के खतरे को भी कम करने में मदद करेगा

इस्तेमाल का सही तरीका

खास बात यह है कि गोंद कतीरे का सेवन करना भी काफी आसान है। इसमें आपको किसी लंबी रेसिपी की जरूरत नहीं है। एक चम्मच गोंद कतीरा लें और उसे एक कप पीने के पानी में डालकर कप को ढक कर रख दें। कम से कम 3 घंटे रखा रहने के बाद व पानी में घुलकर जैली की तरह बन जाता है और चम्मच की मदद से आप इसे अच्छे से मिक्स करके सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं और अपने स्वाद के अनुसार इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिक्स कर सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह जरूरी

हालांकि, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल दोनों ही गंभीर क्रोनिक बीमारियां हैं, जिनका इलाज करना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। यदि आप इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए गोंद कतीरा का सेवन कर रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप डॉक्टर के पास जाना छोड़ दें या फिर दवाएं लेना छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह नुस्खा सिर्फ इन डायबिटीज व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है, इसे इलाज के विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताया गया उपाय सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से है और इसे बिना डॉक्टर की सलाह के या फिर इलाज के विकल्प के रूप में इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source