जानिए बीमार होने पर क्यों आती है मुंह से बदबू, ऐसे मेनटेन रखें ओरल हाइजीन

कोई भी व्यक्ति कभी भी बीमार पड़ सकता है। हालांकि वर्तमान समय में कोरोनावायरस के चलते इसकी संभावना ज्यादा बढ़ गई है। बीमार पड़ने पर मुंह से बदबू की समस्या होना बहुत आम बात है। हालांकि हमारे देश में लोग ओरल हेल्थ को उतने गंभीर नहीं हैं जितना की होना चाहिए। अगर बीमारी के चलते आप भी मुंह से बदबू को झेल रहे हैं तो आज हम आपको इससे निपटने के लिए कुछ जबरदस्त टिप्स दे रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 14, 2020 2:21 PM IST

कोई भी व्यक्ति कभी भी बीमार पड़ सकता है। हालांकि वर्तमान समय में कोरोनावायरस के चलते इसकी संभावना ज्यादा बढ़ गई है। बीमार पड़ने पर मुंह से बदबू की समस्या होना बहुत आम बात है। हालांकि हमारे देश में लोग ओरल हेल्थ को उतने गंभीर नहीं हैं जितना की होना चाहिए। अगर बीमारी के चलते आप भी मुंह से बदबू को झेल रहे हैं तो आज हम आपको इससे निपटने के लिए कुछ जबरदस्त टिप्स दे रहे हैं।

आपकी डाइट होनी चाहिए हेल्दी

हम जो भी खाते हैं उसका हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। खासकर जब हमारी सेहत खराब होती है। जब व्यक्ति किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझता है तो उसे अपना आहार बहुत सोच समझकर चुनना चाहिए। बीमार होने पर अपने आहार में गैर-स्टार्च फूड को शमिल करें। ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें। सेब ऐसा फल है जो सेहत के लिए वरदान तो है ही साथ ही यह नेचुरल टूथब्रश का भी काम करता है। इसके सेवन से दांतों पर लगी प्लेग की एक्स्ट्रा लेयर भी हट जाती है।

World Oral Health Day 2020

मीठे कफ और कोल्ड सिरप से बचें

जब भी किसी व्यक्ति को खांसी या फ्लू होता है तो डॉक्टर खांसी के लिए सिरप जरूर लेने के लिए कहते हैं। लेकिन ये चीनी से भरे सिरप कैविटीज का कारण बन सकते हैं और ओरल कैविटी को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लेने से ये आपके मुंह के चारों ओर चिपकते हैं और बैक्टीरिया का प्रवाह पैदा करते हैं। यदि संभव हो तो शुगर फ्री सिरप चुनें।

खूब पानी पीएं

जितना हो सके खुद को हाइड्रेटेड रखें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अन्य लिक्विड के बजाय पानी आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। इससे आप पेट संबंधी रोगों से तो बचते ही हैं साथ ही दांतों पर लगे एक्स्ट्रा पार्टिकल्स भी हट जाते हैं। साथ ही इससे लार की गुणवत्ता में सुधार होता है, मुंह का सूखापन नहीं होता और मुंह की बदबू भी दूर होती है।

दिन में 2-3 बार गरारा करें

यदि आपके पास कोई अच्छा माउथवॉश नहीं है तो दिन में 2-3 बार गरारा करें। इसके साथ ही आप घर भी एक अच्छा माउथवॉश बना सकते हैं। आप काली मिर्च, अदरक, हल्दी, और तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर और उबाल कर एक अच्छा माउथवॉश बना सकते हैं। यह आपके ओरल हेल्थ की सफाई करने के साथ ही आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ाएगा।

Poor Oral Health side effects

दिन में 2 बार ब्रश करें

यदि बीमारी के दौरान आपके लिए संभव हो तो दिन में 2 बार ब्रश करें। इस दौरान अपनी जीभ को साफ करना न भूलें। क्योंकि ज्यादातर बैक्टीरियां दांतों के बजाय जीभ में बैठते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source