चोट-मोच में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देती है हीट थेरेपी, जानिए कब पड़ती है Heat Therapy की जरूरत

Heat Therapy Benefits in Hindi: आजकल हीट थेरेपी लेने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। खैर हीट थेरेपी एक ऐसी मेडिकल थेरेपी है, जिससे जुड़ी कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 14, 2023 5:48 PM IST

हीट थेरेपी (Heat Therapy) के जरिए शरीर नाड़ियों को खोलने में मदद मिलती है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छे से होने लगता है। ये थेरेपी किसी भी तरह से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती। हालांकि, हीट थेरेपी अभी लोगों को आकर्षित कर रहा है लेकिन हीट थेरेपी तकनीक का चलन बहुत पुराना है। जिससे कई लोगों को अनगिनत फायदे हुए हैं। आइए जानते हैं हीट थेरेपी के फायदे क्या हैं और इसकी जरूरत कब पड़ती है?

हीट थेरेपी के फायदे - Benefits of Heat Therapy in Hindi

हीट थेरेपी के जरिये गर्मी आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देती है। जिस वजह से शरीर के ऊतकों तक जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद मिलती है। ये पूरा प्रोसेस मांसपेशियों में सूजन और अकड़न को कम करने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने के कारण काफी सारे एंडोर्फिन को रिलीज करने में मदद मिलती है। जो शरीर में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होने वाले ऐंठन, जोड़ों में दर्द को कम करता है।

गर्माहट मांसपेशियों में तनाव और जकड़ना को कम करने में सक्षम होती है। अगर मांसपेशियों के तनाव को समय पर कम नहीं किया गया तो, यह रीढ़ की हड्डी और आस पास के क्षेत्र में गांठ बनाना शुरू कर सकती है। आपकी मांसपेशियों में लचीलापन बरकरार रहे और वो गंभीर चोटों से बची रहे, इसका खतरा भी कम होता है।

अगर आप किसी तरह की चिंता या तनाव से जूझ रहे हैं तो हीट थेरेपी आपके काफी काम आ सकती है। यह थेरेपी आपको आराम देने में मदद करेगी। इसके अलावा नसों को भी शांत रखेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हीट थेरेपी आपकी चिंता और डिप्रेशन के लेवल को कम कर सकती है।

हीट थेरेपी की कब जरूरत पड़ती है - When to Use Heat Therapy In Hindi

  • जब आपको स्ट्रेस हो।
  • अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में मोच आई हो।
  • अगर आप पुराने घुटनों, कंधों, कोहनी या उंगली के दर्द से पीड़ित हों।
  • अगर आपकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है।
  • अगर आपकी गर्दन में दर्द है।
  • पीठ में चोट लगी है और उस दर्द से परेशान हैं तो, हीते थेरेपी ले सकते हैं।

कई तरह की होती हैं हीट थेरेपी - Types Of Heat Therapy in Hindi

लम्बे समय तक हीट थेरेपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 10 से 15 मिनट की हीट थेरेपी में मामूली चोटों से राहत पाई जा सकती है। अलग-अलग मामलों में अलग अलग तरह की हीट थेरेपी ली जा सकती हैं:

  • इलेक्ट्रिक हीट पैड या फिर गर्म पानी की बोतलों से ड्राय हीट की जाती है।
  • स्टीम्ड तौलिया या फिर गर्म पानी में भीगी हुई तौलिया मोइस्ट थेरेपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह थेरेपी काफी फायदेमंद होती है।
  • हालांकि, कई तरह की चोटों में सूजन और दर्द को कम करने के लिए हीट थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। जो काफी हद तक कारगर है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source