
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 15, 2023 7:35 AM IST
सुबह-सुबह हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत एक अलग अंदाज में करता है। कुछ लोगों को नींबू पानी पीना बहुत अच्छा लगता है तो कुछ लोग अलग अलग इंग्रेडिएंट्स से अपनी डिटॉक्स ड्रिंक बनाते हैं। नींबू पानी जैसी डिटॉक्स ड्रिंक का इतना ज्यादा प्रसिद्ध होने का यही कारण है की अधिकतर लोगों को लगता है की यह पीने से उनका वजन कम हो रहा है। इसके अलावा इसमें नींबू होता है जिससे पाचन में मदद मिलती है और शरीर के सारे टॉक्सिंस दूर हो जाते है। लेकिन असल में इसके पीछे क्या सच्चाई है यह बात आपको अच्छे से जान लेनी चाहिए।
नींबू में सिट्रिक ऐसिड पाया जाता है जो आपके शरीर के एसिड लेवल को और ज्यादा बढ़ा देता है और अगर आप पहले ही एसिडिटी जैसे रोगों से जूझ रहे हैं तो आपको सुबह सुबह नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। अगर फिर भी आप नींबू पानी पीते हैं तो एसिडिटी जैसे और भी बहुत सारे पाचन तंत्र से जुड़े रोग आपको हो सकते हैं।
नींबू पानी आपको सुबह सुबह स्वाद में काफी अच्छा लग सकता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन रोजाना करना शुरू कर देते हैं तो यह आपकी दांतों की सेहत के लिए एक चिंता का विषय बन सकता है। नींबू में मौजूद एसिड रोजाना आपके दांतों तक पहुंच कर उन्हें और ज्यादा सेंसटिव बना सकता है। इनामेल को बचाने के लिए आप जिस चीज का सेवन करते हैं उसको बड़े ध्यान से चुने।
गर्मियों के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए नींबू पानी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक है। हालांकि यह जब तक सीमा में पिया जाता है जब तक ही आपको हाइड्रेट कर सकता है लेकिन अगर आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं तो इससे आपका शरीर डिहाइड्रेटेड भी हो सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट फ्लश आउट हो जाते हैं। इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए अलग अलग ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करें न की केवल एक ही चीज का बार बार सेवन करें।
रोजाना नींबू पानी पीना और इसको अपना एक रूटीन बना लेना आपको काफी हेल्दी लगता होगा लेकिन इससे आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से नींबू में मौजूद एसिड आपकी हड्डियों के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए हड्डियों को सुरक्षित रखने के लिए इसका सेवन सीमा में ही करें।
नींबू पानी में पेप्सिन नाम के तत्व को एक्टिवेट करने की क्षमता होती है। यह तत्व प्रोटीन को ब्रेक डाउन करता है जिस वजह से कुछ लोगों को सीने में जलन जैसी समस्या देखने को मिल सकती है। इसका रोजाना सेवन करने से कुछ अल्सर जैसी समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको पहले से ही यह सारी समस्याएं देखने को मिल रही हैं तो आपको नींबू पानी का सेवन करने से पहले एक बार फिर सोचना चाहिए।
निष्कर्ष: लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको नींबू पानी का सेवन बंद कर देना चाहिए या फिर इसका सेवन करने से केवल नुकसान ही पहुंचता है। बल्कि आपको नींबू पानी का सेवन बिलकुल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए ताकि शरीर को नुकसान न पहुंच सके।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)