Insomnia Natural Treatment: अगर आप भी रातभर उल्लू की तरह जागते हैं, तो जानिए अच्छी नींद दिलाने वाले 18 प्राकृतिक उपाय

अगर आप अच्छी नींद के लिए नींद की गोली खाते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकती है। हम आपको नींद आने के 18 नेचुरल उपाय बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 7, 2021 4:18 PM IST

हम में से बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अक्सर रात को नींद नहीं आती, या यूं कहें तो रात तक वो चाह कर भी नहीं सो पाते। इस स्थिति में लोग अनिद्रा (Insomnia) का शिकार होने लगते हैं। ये कई बिमारियों जैसे-हाई ब्लडप्रेशर, चिंता या डायबटीज़ को जन्म देने का कारण बनती है। इसलिए सही समय पर अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है। अनिद्रा से जुड़े कई तरह के प्राकृतिक इलाज भी होते हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या से दूरी बना सकते हैं। आज इस खास लेख के जरिये हम आपको अनिद्रा से जुड़े ऐसे प्राकृतिक इलाज के बारे में बताएंगे, जो आपके बेहद काम आने वाले हैं। वो क्या हैं आइये जानते हैं।

अच्‍छी नींद आने के 18 उपाय (Insomnia Natural Treatment Options In Hindi)

1. मेलाटोनिन- Melatonin For Insomnia In Hindi

ये एक तरह क हार्मोन होता है जो शरीर में प्राकृतिक रूप से उपस्थित रहता है। जो दिमाग में नींद की समस्याओं में मदद करने का सबसे अच्छा कारण बनता है। साथ ही दिमाग में नींद और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है। यह सेरोटोनिन से उत्पन्न होता है जब रात में प्रकाश का संपर्क कम हो जाता है।इसका उपयोग उन स्थितियों में किया जाता है, जहां रात में मेलाटोनिन के कम लेवल के कारण नींद में खलल पड़ रही होती है, जैसे कि बुढ़ापा, भावात्मक विकार (अवसाद), देर से नींद आना या जेट लैक।

2. स्लीप थेरेपी - Sleep Therapy for Insomnia In Hindi

इस तरह की थेरेपी का इस्तेमाल स्लीप ट्रीटमेंट प्लान के हिस्से के रूप में किया जाता है। अगर आपको रात के वक्त नींद नहीं आती तो सुबह टहलने या हल्की थेरेपी करने से आराम मिलता है।

3. ध्यान और आराम - Meditation And Rest For Insomnia In Hindi

हर रोज नियमित ध्यान या मेडिटेशन करने से तनाव के हार्मोंस के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। जिससे नींद को बढ़ावा मिलता है।

4. विजअलाइज़ेशन - Visualization For Insomnia In Hindi

इसमें आप सोने से पहले लगभग 20 मिनट तक अपने बिस्तर पर आजमा सकते हैं। इसमों दिमाग से जुड़ी सभी इंद्रिया शामिल होती हैं। आप इसके लिए कोई कल्पना कर सकते हैं , पानी को देख सकते हैं या मीठी ध्वनि को सुन सकते हैं। जिससे दिमाग शांत होता है।

5. योग - Yoga For Insomnia In Hindi

योग हर मर्ज की दवा है। शोध के मुताबिक, योग से मन, शरीर, आत्मा और दिमाग को शांति मिलती है। इससे अनिद्रा रोग से छुटकारा मिलता है। नियमित योगाभ्‍यास से आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।

6. एक्यूपंक्चर - Acupuncture For Insomnia

शरीर में एक्यूपंक्चर और एक्यूप्रेशर से अनिद्रा से छुटकारा मिलता है। ये काफी प्रभावशील होता है। यह चीन की उन खास थेरेपी में से एक हैं, जिनके माध्‍यम से गंभीर रोगों का उपचार किया जाता है।

7. एरोमाथेरेपी - Aromatherapy For Insomnia Relief In Hindi

शोध के मुताबिक एरोमाथेरेपी अनिद्रा की परेशानी से दूर रखने में मदद करती है। आप अपने तकिये के नीचे एक लैवेंडर पाउच रखें। या आप अपने रुमाल में दो बूंद लैवेंडर के तेल को डालें। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।

8. आहार - Diet For Aromatherapy For Insomnia In Hindi

आप क्या खाते हैं और क्या नहीं, इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ता है। शराब का सेवन ना करें। कॉफ़ी, चाय या कैफीन के स्रोतों का सेवन करें। अपने आहार में चीनी की मात्रा सीमित कर दें। ऐसे खाद्य पदार्थों को खाएं जो सोने में मदद करे। काने में विटामिन बी को शामिल करें। साथ ही ध्यान रहे की खाने में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में लें। इसकी कमी से नींद में कमी, कब्ज, मांसपेशियों में ऐंठन, तनाव हो सकता है।

9. मालिश - Massage For Insomnia In Hindi

कई सालों की पीढ़ी से आयुर्वेद का इस्तेमाल किया आता जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में अनिद्रा का इलाज सम्भव है। आयुर्वेदिक इलाज के लिए सिर और पैरों पर तेल का इस्तेमाल करें। अगर आप गर्म तेल की मालिश करेंगे तो आपको बहुत लाभ मिलेगा।

10. कैमोमाइल टी - Chamomile Tea

ये चाय पारम्परिक रूप से मांसपेशियों के तनाव को कम करने, डायबीटीज को कंट्रोल करने के साथ तनाव कम करने में मदद करती है। ये ऐसी जड़ी बूटी होती है जो नींद को बढ़ावा देती है। आप रात को खाने के बाद एक कम गर्म कैमोमाइल चाय पिएं। आपको आराम मिलेगा।

11. वेलेरियन - Valerian

वेलेरियन एक हर्बल घरेलू उपचार है, चाय के रूप में या सप्लीमेंट के रूप में ली जा सकती है। वेलेरियन आमतौर पर बिस्तर पर जाने से एक घंटे पहले ली जा सकती है।

12. सोने से पहले गर्म दूध पीएं - Milk For Insomnia

दूध मेलाटोनिन (नींद पैदा करने वाले हार्मोन) के उत्पादन को उत्तेजित करता है।

13. पुदीने का रस - Pudina

3 ग्राम ताजे पुदीने के पत्तों या 1.5 ग्राम पुदीने के सूखे पत्तों को 15-20 मिनट के लिए 1 कप पानी में उबालें। रात को सोते समय 1 चम्मच शहद के साथ गुनगुना लें।

14. अश्वगंधा - Ashwagandha For Insomnia

तनाव, कोर्टिसोल के स्तर में वृद्धि का एक बड़ा कारक है। अश्वगंधा तनाव को नियंत्रण में रखने में सहायक और नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में बहुत बड़ा कारक होता है।

15. पनीर - Paneer

पनीर ट्रिप्टोफैन में समृद्ध होता है। ट्रिप्टोफैन एक एमिनो एसिड है जो न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन का उत्पादन करता है। ये आपके शरीर को आराम पहुंचाने व नींद लाने में मददगार है।

16. बादाम - Almond

बादाम कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों का एक अच्छा स्रोत हैं, दोनों ही खनिज अच्छी नींद के लिए महत्वपूर्ण हैं।

17. सैल्मन - Salmon

यदि आपके शरीर में ओमेगा -3 फैटी एसिड का सही स्तर है, तो आप बेहतर सो पाएंगे।

18. अल्कोहल से दूरी

साथ ही कैफीन और शराब से बचें। कैफीन एक एक्टिवेटर है जो नींद उड़ा सकता है। अल्कोहल के सेवन से शुरू में तो नींद आ जाती है लेकिन बाद में जल्दी-जल्दी पेशाब की समस्या हो सकती है।

अनिद्रा हम में से किसी को भी हो सकती है। नींद ना आना आम बात है लेकिन नींद ना आने की आदत आपके लिए अनिद्रा का कारण बन सकता है। अगर आप भी अनिद्रा से जूझ रहे हैं तो आप हमारे बताये हुए प्राकृतिक तरीको को अपना सकते हैं। आप खान पान का ख्याल रखें। इसके अलावा गम्भीर परिस्थियों में आप बिना देर किया डॉक्टर की मदद ले। एक सही इलाज आपकी ज्यादा अच्छी मदद कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source