घुटनों के दर्द होने पर क्या करें और क्या नहीं, 5 घरेलू उपाय जिससे मिलेगा दर्द से आराम
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय (Ghutne ke dard ke gharelu upay) भी मददगार होते हैं। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं-
Written by Ashu Kumar Das|Published : March 6, 2026 5:09 PM IST
खराब खानपान, डेस्क जॉब के कारण इन दिनों घुटनों में दर्द की परेशानी युवाओं में भी देखी जा रही है। कई बार युवा काम को तवज्जों देते हुए घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए विभिन्न प्रकार के पेनकिलर्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इस तरह की दवाएं दर्द से तुरंत तो राहत दिला सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक इसको खाने से लिवर और किडनी के डैमेज होने का खतरा रहता है।
ऐसे में घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय (Ghutne ke dard ke gharelu upay) भी मददगार होते हैं। अगर आप भी घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो हम आपको इससे राहत पाने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
घुटने में दर्द होने के सामान्य कारण
घुटनों में दर्द कई कारणों से हो सकता है। इनमें से कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:
वजन ज्यादा होना- शरीर का वजन ज्यादा होना भी घुटनों के दर्द का कारण बन सकता है। वजन ज्यादा होने से घुटनों पर अतिरिक्त दवाब पड़ता है और दर्द की परेशानी होती है।
कैल्शियम की कमी- शरीर में कैल्शियम और विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे घुटनों में दर्द होने लगता है।
चोट या मोच- कभी-कभी गिरने या खेलते समय लगी चोट भी घुटनों के दर्द का कारण बन सकती है। रिसर्च बताती है कि घुटनों में लगी चोट का इलाज न किया जाए तो इससे दर्द की परेशानी होने लगती है।
ज्यादा देर तक बैठना- डेस्क जॉब के कारण लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से भी घुटनों में जकड़न और दर्द हो सकता है।
घुटने के दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय
हल्दी और दूध का सेवन- घुटनों के दर्द से राहत दिलाने हल्दी का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
अदरक का इस्तेमाल- अदरक में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में अदरक बहुत फायदेमंद होता है। घुटनों के दर्द में अदरक की चाय पीना या अदरक का काढ़ा बनाकर पीना अच्छा रहता है।
सरसों के तेल से मालिश- घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप सरसों के तेल से मालिश भी कर सकते हैं। सरसों के तेल से घुटनों और जोड़ों की मालिश करने ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और दर्द धीरे - धीरे कम होने लगता है।
मेथी का सेवन- मेथी के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द में राहत दे सकते हैं। रात को सोने से पहले एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट मेथी के बीज खाने से घुटनों की सूजन कम होती है।
हल्की एक्सरसाइज करें- घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में हल्की एक्सरसाइज और योग करना फायदेमंद होता है। वॉकिंग, साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज घुटनों के दर्द को दूर करते हैं।
घुटनों के दर्द में क्या नहीं करना चाहिए?
किसी भी कारणों से अगर आपको घुटनों में दर्द की परेशानी हो रही है, तो आपको नीचे बताई गई चीजों को करने से बचना चाहिए।
Add The HealthSite as a Preferred Source
ज्यादा देर तक खड़े रहना
भारी वजन उठाना
ज्यादा तली-भुनी चीजें
ज्यादा नमक का सेवन
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.