
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 16, 2022 1:29 PM IST
छोटे बच्चों की तबीयत बहुत नाजुक होती है और मौसम में थोड़ा सा बदलाव ही उन्हें बीमार बना देता है। आजकल बारिश और धूप के मौसम में छोटे बच्चों को खासतौर पर सर्दी और खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जिस कारण से उन्हें लंबे समय तक सूखी खांसी से जूझना पड़ता है। सूखी खांसी कई बार अपने आप ठीक हो जाती है और कुछ दिन बाद फिर से वापस आ जाती है। यही कारण है कि कई बार लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं और धीरे-धीरे खांसी गंभीर हो जाती है। वैसे तो सूखी खांसी के लिए कई कफ सिरप मौजूद है, लेकिन आज हम आपको घर पर बने 100 प्रतिशत नेचुरल कफ सिरप (Homemade cough syrup for kids) के बारे में बताएंगे। इस होममेड कफ सिरप से किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं होगे और यह यह खांसी को जड़ के खत्म करने का काम भी करेगा। इस कफ सिरप को सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े भी ले सकते हैं।
यह पूरी तरह से घरेलू और आमतौर पर किचन में इस्तेमाल की गई चीजों से बनाया जाता है। इसके लिए आवश्यक सामग्री में निम्न शामिल है -
सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यह सारी सामग्री आपके पास मौजूद हैं। अब एक कप पानी को बर्तन में डालकर आंच कर रख लें। जब पानी थोड़ा गर्म हो जाए तो एक-एक करके यह सारी सामग्री उसमें डाल लें। इस मिश्रण को पानी में अच्छे से उबाल लें और फिर ठंडा करके छान लें। इसे हमेशा एयरटाइट ढक्कन वाले डब्बे में ही रखें।
वयस्क इस सिरप की एक बड़ी चम्मच दिन में तीन बार ले सकते हैं। अच्छा रिजल्ट प्राप्त करने के लिए इसे गुनगुने पानी के साथ ही लें। वहीं अगर बच्चे को खांसी है, तो उसे सुबह और शाम को एक छोटा चम्मच यह सिरप का दें। आप छोटे बच्चे को भी गुनगुने पानी के साथ यह सिरप दे सकते हैं। हालांकि, नवजात या 1 साल के कम उम्र वाले बच्चों को यह सिरप नहीं देना चाहिए। अगर किसी नवजात या 1 साल से कम उम्र के बच्चे को सूखी खांसी है, तो डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
जैसा कि आपको पता है यह घर पर मौजूद नेचुरल चीजों से बनाया गया है, इसलिए इसमें सिर्फ खांसी को भगाने वाली ही नहीं बल्कि अन्य कई हेल्थ बेनिफिट्स मौजूद हैं। इस सिरप को पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्ट होती है और कई प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही सिरप का सेवन करके सर्दी व जुकाम संबंधित कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।