किडनी में पथरी है तो इस तरह ​पिएं बंद गोभी का जूस, बिना सर्जरी के टूटकर निकल जाएगा स्टोन

Cabbage juice for kidney stone: किडनी में पथरी जैसी समस्या से निपटने के लिए भी आप बंद गोभी के जूस का सेवन कर सकते हैं, इस लेख में हम आपको किडनी में पथरी होने पर बंद गोभी का जूस पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 16, 2025 7:34 PM IST

Kidney ki pathri nikalne ke liye band gobhi ka juice: किडनी में पथरी होना एक गंभीर और दर्दनाक समस्या है, लेकिन यह भी सच है कि आज के समय में यह एक आम समस्या बनती जा रही है क्योंकि इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। किडनी में पथरी होने पर दर्द, जलन और पेशाब में खून आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। असल में अगर किडनी में पथरी लंबे समय तक मौजूद रहती है, तो यह किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है, जिससे किडनी फेलियर का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, पथरी मूत्र नलिका में अवरोध डाल सकती है, जिससे मूत्र प्रतिधारण, संक्रमण और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, कई बार किडनी की पथरी बिना सर्जरी के भी निकल जाती है, बशर्ते आप सही आहार और प्राकृतिक उपायों का पालन करें। एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है, जो किडनी स्टोन को टूटने और बाहर निकलने में मदद कर सकता है और वह है, बंद गोभी का जूस।

बंद गोभी का जूस और किडनी स्टोन

बंद गोभी में आयरन, विटामिन सी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और पथरी के आकार को छोटा करने में मदद करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी में जमा हुए स्टोन को टूटने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बंद गोभी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

बंदगोभी का जूस बनाने के लिए जरूर सामग्री

- 1 छोटा कप ताजा बंदगोभी

- 1 नींबू का रस

- 1 चम्मच शहद (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

- सबसे पहले बंद गोभी के पत्तों को अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

- अब इन्हें जूसर में डालकर इसका जूस निकाल लें।

- अब जूस में नींबू का रस और शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

- इस जूस को दिन में 1-2 बार सेवन करें, विशेष रूप से सुबह खाली पेट।

बंद गोभी के जूस के अन्य फायदे

इसके अलावा बंद गोभी का जूस पीने के अन्य भई कई फायदे हो सकते हैं। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए भी पत्ता गोभी का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करना और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करना भी बंद गोभी के जूस से होने वाले फायदों में से एक है।

लेकिन लापरवाही नहीं करनी

हालांकि, बंद गोभी का जूस किडनी स्टोन को तोड़ने में मदद कर सकता है, फिर भी यदि पथरी का आकार बड़ा है या असहनीय दर्द हो रहा हो तो डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है। इस जूस का नियमित सेवन किडनी की सेहत को बेहतर बनाए रख सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।