
Also Read
Neem ka Patta Chabane se Kya Hota Hai: सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। साथ ही यह कब्ज, एसिडिटी और त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप इस पानी के साथ नीम का पत्ता चबाकर खा ले तो कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज समेत आपकी बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नीम को आयुर्वेद में औषधियों का राजा माना गया है। इसके कड़वे स्वाद के पीछे छिपे हैं कई चमत्कारी फायदे। खासकर गर्मियों में नीम का सेवन शरीर को अंदर से शुद्ध करने और कई गंभीर बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद करता है। यदि आप रोज सुबह खाली पेट कुछ नीम के पत्ते चबाते हैं और उसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह आदत आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है। तो आइए जानते हैं उन लाभों के बारे में।
नीम के पत्ते कड़वे होते हैं, लेकिन इसके फायदे मीठे हैं। यदि आप इसे अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल कर लें तो कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और त्वचा संबंधी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। असल में नीम के पत्तों में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायक है। नियमित सेवन से हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है।
नीम में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को काफी राहत मिलती है। हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
नीम के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह खून को शुद्ध करता है, जिससे मुंहासे, एलर्जी और त्वचा के दाग-धब्बे जैसी समस्याएं दूर होती हैं और त्वचा स्वस्थ व चमकदार बनी रहती है। शरीर की गंदगी को बाहर निकालने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
गर्मियों में वायरल संक्रमण, दस्त और अपच जैसी पाचन समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में नीम का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसकी औषधीय गुण मौसमी बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं और शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाए रखते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
खाली पेट पानी पीने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
नीम के पत्ते को आप चबा सकते हैं, इसे पानी में घोलकर पी सकते हैं। कुछ लोग नीम के पत्ते को चटनी में भी डाल लेते हैं।
नीम का पत्ता चबाने से मुंह के अंदर की बदबू दूर होती है और दांत व मसूड़े भी हेल्दी रहते हैं।
नीम आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, जो संक्रमण, एलर्जी व अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।