
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : July 9, 2025 12:59 PM IST
Benefits of Chewing Guava Leaves: अमरूद को तो आपने अक्सर खाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी उतने ही गुणकारी होते हैं? खासकर सुबह खाली पेट अमरूद के कुछ ताजे पत्तों को चबाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में अमरूद की पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी होते हैं। अमरूद की पत्तियों का उपयोग ब्लड शुगर नियंत्रित करने, मुंह की बीमारियों, वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये पत्तियां शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती हैं और आंतरिक सफाई में मदद करती हैं। आयुर्वेद में इन्हें सुबह खाली पेट सेवन करने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानें कि रोज सुबह इनका सेवन करने से कौन-से 5 बड़े फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में जानें सुबह उठकर 4-5 ताजे अमरूद के पत्ते धोकर अच्छी तरह चबाएं और उसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।
अमरूद की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज, डायरिया और एसिडिटी को दूर करने में मदद करते हैं। यह पाचन एंजाइम के स्राव को बढ़ाता है और आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है। ऐसे में आप भी इसका सेवन कर स्वस्थ पाचन तंत्र पा सकती हैं।
इन पत्तों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों को फायदा मिल सकता है। सुबह खाली पेट चबाने से दिनभर ब्लड शुगर स्टेबल रह सकता है। हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
मुंह के छाले, मसूड़ों की सूजन या सांसों की दुर्गंध जैसी समस्याओं में अमरूद की पत्तियां बेहद असरदार होती हैं। इनमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और दांतों को मजबूत बनाते हैं। मुंह की हेल्थ को अच्छा बनाए रखने के लिए इसका सेवन करते रहना चाहिए।
अगर आप वजह घटाने की प्रक्रिया में है, तब भी रोजाना इसका सेवन आपको लाभ पहुंचा सकता है। अमरूद की पत्तियां फैट मेटाबोलिज्म को बढ़ाती हैं और फैट सेल्स के निर्माण को रोकती हैं। साथ ही ये लंबे समय तक भूख नहीं लगने देतीं, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
अमरूद की इन पत्तियों में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। ये मौसमी सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचाव में भी मददगार हैं। जो लोग अक्सर बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अमरूद के पत्ते खा सकते हैं, जिससे मुंह साफ रहता है और पाचन भी अच्छा होता है।
खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए, उसकी बजाय आप गुनगुना पानी पी सकते हैं
खाली पेट ज्यादा तला हुआ, ज्यादा मसालेदार और बहुत ज्यादा नमकीन या मीठा नहीं खाना चाहिए।