लिवर की गंदगी को साफ कर देता है करेले का जूस, जानिए कितनी मात्रा में पीना चाहिए Karela Juice

Karela Juice For Liver: करेले का जूस लिवर के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लिवर का जूस- पीलिया, लिवर की सफाई, लिवर फेलियर और लिवर का बढ़ना या सूजन की समस्या में बेहद फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 17, 2021 7:01 PM IST

Bitter Gourd Juice Benefits: ज्यादातर लोगों को करेला कड़वा लगता है। कुछ लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि करेला कड़वा जरूर होता है मगर इसके फायदे मीठे होते हैं। कुछ लोग डायबिटीज में ब्लड शुगर कम करने के लिए भी करेले का जूस पीते हैं। मगर इसके और भी कई फायदे हैं। करेला का जूस (Karela Juice For Liver) लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। यह पीलिया (Jaundice) जैसी बीमारी में को ठीक करने में मदद करता है। आज हम आपके लिए कुछ बताएंगे बताएंगे कि करेला लीवर की समस्याओं को कैसे ठीक करता है।

लिवर के लिए फायदेमंद है करेले का जूस - Karela Juice For Liver Health

1. पीलिया में फायदेमंद है करेले का जूस

करेले का जूस पीलिया को ठीक करता है। यह एक छिपी हुई बीमारी है जिसका जल्द इलाज न होने पर शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए, आपको अपने लिवर को स्वस्थ बनाने की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में लिवर के लिए करेले का रस आवश्यक है।

2. लिवर कोशिकाओं को पुर्नजीवित करता है करेले का जूस

आपको आश्चर्य होगा कि कैसे करेले का जूस आपके लिवर को हमेशा सक्रिय रखने में मदद करता है। असल में, एक गिलास करेले का जूस लिवर की कोशिकाओं को फिर से जीवंत कर सकती हैं। इस प्रकार, आपके लिवर के काम करने की क्षमता पहले से अधिक मजबूत हो जाती है।

3. लिवर का बढ़ना कम करता है करेले का जूस

करेले का जूस लिवर का बढ़ना या सूजन (Liver Enlargement) के लिए प्रभावी ड्रिंक है। यदि यह बीमारी गंभीर है ये कई बीमारियों की ओर ले जा सकता है। कड़वे रस हमेशा इस तरह की परेशानी का इलाज करने में मदद करते हैं। आपके लिवर को इस तरह की खराबी से बचाने के लिए एक ढाल बनाते हैं।

4. लिवर फेलियर को रोकता है करेले का जूस

शराब का अत्यधिक सेवन, धूम्रपान की बुरी आदत, मसालेदार भोजन का सेवन आदि लोगों के लिवर फेलियर का कारण बन सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। एहतियात रखना हमेशा बेहतर होता है। करेले का जूस में एंटीइंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो इस तरह की समस्‍याओं को सफलतापूर्वक रोकते हैं।

5. लिवर को डिटॉक्‍सीफाई करता है करेला

करेले का जूस में आपके लिवर को साफ करने और रक्त से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के गुण मौजूद हैं। इस प्रकार, यह आपके लिवर के कार्यों को प्रभावी ढंग से करने के लिए स्वच्छ और सक्रिय बनाता है।

रोजाना कितनी मात्रा में करेले का जूस पीना चाहिए - How Much Karela Juice To Drink Everyday

आयुर्वेदिक चिकित्सक आमतौर ब्‍लड शुगर को कम करने के लिए रोजाना कम से कम 2 मिलीलीटर (ml) करेले के रस में पानी मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, यह भी बताया गया है कि इस रस के नियमित सेवन से ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार होता है। साथ ही यह लिवर की समस्‍याओं समाधान करता है। लिवर और बॉडी डिटॉक्‍स में भी मदद करता है।