शरीर में जब हो ये 5 बीमारियां तो इस 1 तेल से करें जमकर मालिश, जानें कैसे तेजी से ठीक हो सकता है आपका शरीर

शरीर में जब आपको ये 5 परेशानियां मालूम पड़ने लगे तो आपको कलौंजी का तेल यूज करना चाहिए, जो आपको राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 27, 2021 3:40 PM IST

अक्सर सिरदर्द, पैर दर्द, कमर दर्द और तो और गर्दन दर्द से तेल मालिश में राहत मिल जाती है। हालांकि बहुत सी स्वास्थ्य समस्याएं ऐसी हैं, जिनके बारे में हम इस तकनीक को फायदेमंद नहीं मानते हैं या फिर इनके बारे में नहीं जानते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या ऐसी होती है, जिन्हें ठीक करने के लिए सिर्फ और सिर्फ डॉक्टर और दवाइयों का सहारा ही लिया करते हैं लेकिन बहुत से लोग फिर भी ठीक नहीं हो पाते हैं। कुछ समस्याओं में देसी उपचार बहुत फायदेमंद साबित होता है बशर्ते सही ढंग से उसका इस्तेमाल किया जाए तो। इस लेख में हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बता रहे हैं, जिसमें गंभीर से गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। आइए जानते हैं कौन सा है ये तेल।

कलौंजी का तेल

कलौंजी का इस्तेमाल अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है और चिकित्सा पद्धति में इसके इस्तेमाल का इतिहास सालों पुराना है। कलौंजी का इस्तेमाल मसाले के रूप में ज्यादा होता है लेकिन इसके औषधिय गुणों के कारण ही कलौंजी के तेल को हर मर्ज की दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं इस तेल के फायदे।

1-खांसी और दमा में फायदेमंद कलौंजी का तेल

अगर आप बीते कई दिनों से खांसी या फिर दमा की शिकायतसे परेशान हैं तो कलौंजी का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको कलौंजी के तेल से छाती और पीठ पर मालिश कर सकते हैं या फिर तीन चम्मच कलौंजी का तेल पी सकते हैं। इसके अलावा आप पानी में तेल को डालकर भाप लें, जिससे आपको अपने वायुमार्ग को खोलने में मदद मिलेगी।

2-ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

अगर आपका ब्लड शुगर अनियंत्रित रहता है तो आपको जरूरत है देसी उपचार अपनाने की। जी हां, इस काम में कलौंजी का तेल आपकी मदद कर सकता है। आपको एक कप कलौंजी के बीज, एक कप राई, आधा कप अनार के छिलके को पीस कर उसका चूर्ण बना लेना है। अब इस चूर्ण को आधे चम्मच कलौंजी के तेल में मिलाकर रोज नाश्ते से पहले करीब एक महीने तक लें। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।

3-किडनी स्टोन बाहर निकालने में फायदेमंद

अगर आप पथरी की शिकायत से परेशान हैं तो आपको जरूरत है कि ये नुस्खा आजमा कर देखें। आपको 250 ग्राम कलौंजी को पीसकर शहद में अच्छी तरह से मिला लेना है। उसके बाद हर बार यूज से पहले 2 चम्मच मिश्रण में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाएं और एक कप गर्म पानी के साथ रोज नाश्ते से पहले इसका सेवन करें। इस नुस्खे से किडनी स्टोन के दर्द और उसे बाहर निकालने में मदद मिलती है।

4-सफेद दाग और कुष्ठ रोग

अगर आपके या फिर आपके किसी जानने वाले के शरीर पर सफेद दाग हैं या वह कुष्ठ रोग का शिकार है तो आप ये तरीका अपना सकते हैं। आपको 15 दिन तक लगातार पहले सेब का सिरका शरीर पर मलना है उसके बाद कलौंजी का तेल। जब ये तेल शरीर पर सूख जाए तो साफ पानी से शरीर को धो लें, जिससे आपको पर्याप्त फायदा मिलेगा।

5-आंखों की समस्या दूर करता है कलौंजी का तेल

अगर आपकी आंखों के आगे धुंधला-धुंघला दिखाई देता है या फिर आंखें थकी-थकी दिखाई देती है तो आपको रोजाना सोने से पहले पलकों और आंखों के आस-पास कलौंजी का तेल लगाना चाहिए। इतना ही नहीं इसके साथ ही आप एक चम्मच तेल को एक कप गाजर के रस के साथ एक महीने तक अगर आंखों पर लगाते हैं तो आपको नेत्र रोग में फायदा पहुंचता है।

(डिस्क्लेमरः ये लेख सिर्फ और सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी नुस्खे को आजमाने के लिए पहले योग्य डॉक्टर या फिर आयुर्वेदा एक्सपर्ट से सलाह लें और उसके बाद ही किसी भी नुस्खे को आजमाए। किसी भी साइड-इफेक्ट के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे।)