
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : July 6, 2022 3:51 PM IST
Kalonji aur shahad ke fayde: कलौंजी के छोटे-छोटे बीज शरीर के लिए कई तरह से फायदे हैं। इसमें जहां एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमटी और एंटीऑक्सीडेंट से गुण होते हैं, वहीं ये कई बीमारियों के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन अगर आप खाली पेट कलौंजी के साथ शहद मिला कर खाएं तो इससे आपके शरीर को कई फायदे मिलेंगे। जी हां, खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन वजन घटाने में मददगार (black seed honey benefits) है वहीं ये आपकी आंतों और लिवर के लिए भी फायदेमंद है।
खाली पेट शहद और कलौंजी का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। दरअसल, रोजमर्रा के जीवन में जो हो हम अनहेल्दी फैट्स का सेवन करते हैं वो हमारे ब्लड वेसेल्स में जमा हो जाते हैं। ऐसे में खाली पेट शहद और कलौंजी का सेवन फैट पिघलाने का काम करती है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है।
डायबिटीज की समस्या वाले लोगों में अक्सर कब्ज की समस्यारहती है। ऐसे में शुगर लेवल हमेशा बढ़ा रहता है। खास कर कि फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ा रहता है। ऐसे में खाली पेट शहद और कलौंजी का सेवन बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। साथ ही इसका एंटीडायबिटीक गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज के रूप में काम करता है।
एक्ने की समस्या कई बार खून में गंदगी के कारण हो सकती है। ऐसे में खाली पेट शहद और कलौंजी का सेवन पहले तो शरीर को डिटॉक्स करता है। फिर ये टॉक्सिन को कम करता है और खून साफ करके एक्ने की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा इसका एंटीबैक्टीरियल गुण भी एक्ने को कम करने में मददगार है।
कलौंजी के बीज और शहद खाली पेट लेने से ये एंटाएसिडिक की तरह काम करता है। ये मतली, सूजन, उल्टी, दस्त, या कब्ज जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये कोलाइटिस और पेट की अन्य गंभीर समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
कलौंजी के बीज और शहद एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि घुटनों के दर्द से आराम दिला सकता है। साथ ही ये हड्डियों में नमी भी पैदा करता है ता कि उनके बीच घर्षण कम हो सके। साथ ही जिन लोगों को गाउट की समस्या है उनके लिए भी ये नुस्खा फायदेमंद है।
शहद और कलौंजी का सेवन सुबह करने के लिए पहले तो कंलौंजी के बीजों को भून कर रख लें या फिर आप इसे रात में भिगो कर भी रख सकते हैं। अब सुबह इन बीजों में शहद मिलाएं और इन्हें खा लें। अब एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। साथ ही आप कलौंजी के बीजों को उबाल कर और उस पानी में नींबू और शहद मिला कर भी ले सकते हैं। ये तरीका वेट लॉस में फायदेमंद है।