
Also Read
Benefits of honey and black pepper: शहद और काली मिर्च दोनों ही आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर प्राकृतिक औषधियां हैं। शहद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, गले की खराश में राहत देता है और पाचन तंत्र को सुधारता है। वहीं, काली मिर्च में पाइपरीन नामक तत्व होता है, जो चयापचय को तेज करता है, भूख बढ़ाता है और सर्दी-खांसी में लाभकारी होता है। इन दोनों का मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने, वजन कम करने और संक्रमण से बचाने में सहायक होता है। यह जोड़ी प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है और कई रोगों से बचाव करती है। आयुर्वेद के अनुसार, काली मिर्च का तीखा स्वाद शरीर की गर्मी बढ़ाता है, जबकि शहद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इन दोनों का संयोजन शरीर को डिटॉक्स करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आइए जानते हैं कि शहद के साथ काली मिर्च का सेवन करने से किन 5 समस्याओं से राहत मिल सकती है।
अगर आती और जाती हुई सर्दियों के मौसम में आपको खराश खांसी और जुकाम से सी परेशानियां होती रहती हैं तो यह आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं है। दरअसल काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन बलगम को बाहर निकालने में सहायक होता है, जबकि शहद गले को आराम देता है। शहद और काली मिर्च का मिश्रण प्राकृतिक रूप से गले की परेशानियों से आपको उभारने में मदद करता है।
- 1 चम्मच शहद में 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर दिन में दो बार खाएं।
जिन लोगों को पेट की परेशानी रहती है जैसे पेट में दर्द अपा गैस या फिर कब्ज उनके लिए भी शहर और काली मिर्च का मिश्रण लाभकारी सिद्ध होता है। यह पेट में मौजूद एंजाइम्स को सक्रिय करती है, जिससे भोजन जल्दी पचता है। शहद पाचन तंत्र को शांत करने का काम करता है।
- खाना खाने के बाद 1 चम्मच शहद में काली मिर्च मिलाकर लें।
जो लोग वजन कम करने की प्रक्रिया में है वह लोग भी शहद और काली मिर्च का सेवन एक साथ कर सकते हैं। काली मिर्च शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्न करने में मदद करती है। वहीं, शहद शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है और अनावश्यक कैलोरी से बचाता है।
- 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और 1/4 चम्मच काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
शहर और काली मिर्च दोनों ही प्राकृतिक उत्पाद है जिनका वर्णन आयुर्वेद में भी किया गया है। यह दोनों ही आयुर्वेदिक चीज आपकी इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञ भी बताते हैं कि शहद और काली मिर्च दोनों ही शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्वों की मात्रा बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
- रोज़ 1 चम्मच शहद और 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाएं।
आज के समय की एक बड़ी समस्या है कोलेस्ट्रॉल। वही काली मिर्च और शहद आपको इस परेशानी से दूर रखने में मदद करता है। दरअसल काली मिर्च ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और शहद शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
- सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद में काली मिर्च मिलाकर लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।