Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

काले अंडरआर्म्स में दूध सी सफेदी लाने के लिए इन 5 नुस्खों का करें इस्तेमाल, मिनटों में कालापन होगा साफ

Dark underarms Remedies : अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप कुछ नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

काले अंडरआर्म्स में दूध सी सफेदी लाने के लिए इन 5 नुस्खों का करें इस्तेमाल, मिनटों में कालापन होगा साफ

Written by Kishori Mishra |Updated : February 19, 2024 1:40 PM IST

Dark underarms Remedies : शरीर का ऊपरी हिस्सा अधिकतर लोग काफी अच्छे से क्लीन करते हैं, लेकिन कई बार अंदरुनी हिस्से को साफ करना मिस कर देते हैं। इन अंदरुनी हिस्से में अंडरआर्म्स भी शामिल है। अंडरआर्म्स को अगर आप अच्छे से क्लीन नहीं करते हैं, तो यह धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है। इस स्थिति में संक्रमण पनपने का खतरा रहता है। ऐसे में जब आप किसी फंक्शन में हाफ स्लीव्स पहनते हैं, तो इसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि अंडरआर्म्स को हमेशा क्लीन रखें, तो इसके लिए आप कुछ आसान से नुस्खे आजमा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में अंडरआर्म्स को क्लीन करने के कुछ असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

नींबू से अंडरआर्म्स को साफ

अंडरआर्म्स को क्लीन करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो अंडरआर्म्स को क्लीन कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 नींबू का रस लें, इसमें थोड़ा सा शहद लगा लें। इसके बाद इसे करीब 2 से 3 मिनट तक अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें, इससे अंडरआर्म्स की क्लीनिंग काफी अच्छे से हो सकती है।

ऑलिव ऑयल से अंडरआर्म्स की गंदगी होगी साफ

अंडरआर्म्स की गंदगी को साफ करने के लिए ऑलिव ऑयल का प्रयोग करना काफी अच्छा हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच ऑलिव ऑयल में 1 चम्मच करीब ब्राउन शुगर को मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से रगड़ लें। अब इसे सादे पानी से साफ कर लें, इससे अंडरआर्म्स की क्लीनिंग काफी अच्छे से हो सकती है।

Also Read

More News

अंडरआर्म्स को क्लीन करे नारियल तेल

अंडरआर्म्स को क्लीन करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें स्किन की लाइटनिंग को बढ़ाने का गुण होता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल लें, इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर मालिश करें। करीब 10 से 15 मिनट तक इसके प्रयोग से अंडरआर्म्स साफ हो सकता है।

बेकिंग सोडा काले अंडरआर्म्स की समस्या करे दूर

काले अंडरआर्म्स की समस्या को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए इसे 1 चम्मच करीब बेकिंग सोडा लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें। अब इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे धो लें।

एपल साइडर विनेगर अंडरआर्म्स को करे क्लीन

काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो स्किन पर चमक लाने में प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और अंडरआर्म्स को अच्छे से धो लें। इससे क्लीनिंग काफी अच्छी हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अंडरआर्म्स की क्लीनिंग के लिए आप इन नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके अंडरआर्म्स का कालापन काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो एक बार अपने स्किन एक्सपर्ट की मदद लें।