कब्ज से परेशान घंटों बैठे रहते हैं टॉयलेट में? रात के खाने में मिलाएं ये खास चीज सुबह उठते ही होगा पेट साफ

Kabj door kaise kare | आजकल काफी लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, जिससे निपटने के लिए हम अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, जिनमें से कुछ प्रभावी तरीकों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 11, 2025 12:40 PM IST

Kabj se chhutkara kaise paye: आजकल की भागदौड़ भरी जिदगी, फास्ट फूड और कम पानी पीने की आदत के कारण कब्ज (Constipation) एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है। कई लोग सुबह घंटों टॉयलेट में बैठे रहते हैं, लेकिन पेट पूरी तरह साफ नहीं होता, जिससे दिनभर सुस्ती, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बना रहता है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक बहुत ही आसान और असरदार घरेलू नुस्खा अपनाएं। इसके लिए आज हम आपक चार ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रात को दूध मिलाकर पीने से सुबह पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा। इस लेख में बताई गई चीजों में से आप किसी को भी दूध में मिलाकर पी सकते हैं, आपको फायदा मिलेगा।

1 चम्मच देसी घी

घी आंतों को लुब्रिकेट करता है, जिससे आंतों में नमी बनी रहती है और मल आसानी से बाहर निकलता है। यह प्राकृतिक तेल आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। घी का नियमित सेवन मल को नरम करता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और पेट साफ रहता है।

1 चुटकी त्रिफला चूर्ण

त्रिफला एक प्रभावी आयुर्वेदिक औषधि है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है। यह आंतों की सफाई में मदद करती है, मल को नरम बनाती है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होती है। नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है।

1 चम्मच इसबगोल

इसबगोल फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को अधिक वॉल्यूम देता है और उसे नरम बनाता है। इससे मल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यह आंतों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। कब्ज से परेशान लोग इसका सेवन कर सकते हैं, जो उनके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

1 चुटकी हल्दी

हल्दी एक प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी है, जो शरीर को डिटॉक्स करती है और आंतों की सूजन को कम करती है। यह पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है और मल त्याग को सुगम बनाती है। हल्दी के नियमित सेवन से आंतों में आराम और ताजगी बनी रहती है। कब्ज दूर करने के साथ-साथ हल्दी के सेवन से अन्य कई फायदे भी मिलते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

रात को सोने से 15-20 मिनट पहले एक गिलास गर्म दूध लें। उसमें ऊपर बताई गई किसी भी चीज को मिलाएं और धीरे-धीरे पी लें। फिर बिना कुछ खाए-पीए सो जाएं। सुबह उठते ही आप फर्क महसूस करेंगे कि पेट हल्का, मन शांत और शरीर ऊर्जावान है।

सावधानी

- यदि आप किसी दवा पर हैं या गर्भवती हैं, तो इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

- पानी भरपूर पिएं और रोज़ाना थोड़ी वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source