Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कब्ज के चक्कर में टॉयलेट मैं बैठकर हो रहे घंटों बर्बाद? सुबह उठते ही खाएं पानी में भीगे ये बीज

Kabj ka Gharelu Upay: कब्ज की समस्या को ज्यादातर लोग शुरुआत में गंभीरता से नहीं लेते हैं और इस कारण से स्थिति बाद में बढ़ जाती है और इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इन सभी का इलाज एक चीज से ही किया जा सकता है।

कब्ज के चक्कर में टॉयलेट मैं बैठकर हो रहे घंटों बर्बाद? सुबह उठते ही खाएं पानी में भीगे ये बीज

Written by Mukesh Sharma |Updated : July 18, 2025 8:50 AM IST

Home Remedies For Constipation: कब्ज की समस्या से परेशान लोग अक्सर टॉयलेट में घंटों बैठकर समय बर्बाद कर देते हैं। कब्ज शरीर के लिए काफी असुविधाजनक होता है और इससे कई बार पेट दर्द, गैस और भूख में कमी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक सरल घरेलू उपाय अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं और वो है सुबह उठते ही पानी में भीगे मेथी के दाने खाना। यह तरीका न सिर्फ कब्ज को दूर करता है, बल्कि आपकी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। तो आइए जानते हैं, मेथी के दाने के सेवन से मिलने वाले कुछ और लाभों के बारे में।

पोषक तत्वों का खजाना मेथी दाना

मेथी दानों में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम शामिल हैं। फाइबर पाचन में मदद करता है और कब्ज को दूर करता है, जबकि विटामिन और खनिज शरीर की ऊर्जा बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में सहायक होते हैं। इसलिए रात को एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच मेथी के दाने भिगो दें। सुबह उठकर उस पानी समेत मेथी खाएं। इसे नियमित करने से कुछ ही दिनों में कब्ज से राहत मिलेगी।

पाचन तंत्र की मजबूती

मेथी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट की सफाई करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है और शरीर हल्का महसूस करता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पाचन क्रिया का सही होना बहुत जरूरी है, ताकि अपच जैसी समस्या न रहे।

Also Read

More News

मल नरम और नियमित होगा

मेथी के दाने मल को नरम और मुलायम बनाते हैं, जिससे मल त्याग सरल हो जाता है। इससे टॉयलेट पर लंबे समय तक बैठने की जरूरत नहीं रहती और कब्ज की वजह से होने वाला पेट दर्द और असुविधा भी कम हो जाती है। अगर आप नियमित रूप से मेथी के बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज को पूरी तरह से खत्म करने में मदद मिल सकती है। (और पढ़ें - दस्त का इलाज कैसे करें)

हाइड्रेशन बना रहेगा

मेथी के बीज पानी को सोखते हैं और जैल जैसी सामग्री बनाते हैं, जो पेट को नमीयुक्त रखते हैं। इससे शरीर की जल सामग्री बनी रहती है और गैस व सूजन में राहत मिलती है। जिन लोगों को अक्सर शरीर में पानी की कमी की समस्या रहती है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज के कारण डिहाइड्रेशन रहता है, उनके लिए भी यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

सूजन और गैस नहीं

मेथी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और गैस की समस्या को कम करते हैं। इससे पेट हल्का महसूस होता है, असुविधा दूर होती है और भूख अच्छी रहती है। इसलिए मेथी पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गैस की समस्या कई बीमारियों का कारण बन सकती है और इसलिए मेथी का सेवन करना इस मामले में काफी फायदेमंद हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

कब्ज का इलाज कैसे करें

अगर आपको सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के बाद भी लंबे समय से कब्ज है, तो डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

कब्ज में क्या खाना चाहिए

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें हाई फाइबर फूड्स खाने चाहिए, साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

कब्ज होने के कारण

खराब जीवन शैली और अनहेल्दी खान-पान कब्ज के प्रमुख कारण हैं, इसके अलावा कुछ बीमारियां भी हैं जिनसे कब्ज हो सकती है।

पेट खराब होने के क्या लक्षण हैं

कब्ज, पेट में दर्द, दस्त, पाचन सही न होना आदि पेट खराब होने के लक्षण हो सकते हैं