Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Home remedies of constipation at home in hindi: कब्ज आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। खराब जीवनशैली, अनियमित खान-पान, जंक फूड का अधिक सेवन, पानी की कमी और मानसिक तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। लोग घंटों तक बैठे रहते हैं, शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। कब्ज केवल पेट की परेशानी नहीं, बल्कि यह शरीर में कई अन्य बीमारियों की जड़ भी बन सकती है, जैसे गैस, सिरदर्द, आलस्य और त्वचा संबंधी समस्याएं। समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह पुरानी और जटिल बन सकती है। आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय इसमें काफी मददगार हो सकते हैं। ऐसे में यदि आप आप भी लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं और दवाइयों से राहत नहीं मिल रही, तो आयुर्वेदिक तरीका अपनाइए, जो है घी और दूध का मेल।
घी एक प्राकृतिक चिकनाई देने वाला पदार्थ है, जो आंतों को मॉइस्चराइज करता है। यह मल को मुलायम बनाता है जिससे उसे बाहर निकालना आसान हो जाता है। वहीं दूध में मौजूद लैक्टोज और कैल्शियम पाचन को संतुलित रखने में मदद करते हैं। जब ये दोनों मिलकर पेट में जाते हैं, तो कब्ज की जड़ पर असर करते हैं।
पुरानी से पुरानी कब्ज कुछ ही दिनों में ठीक होने लगती है।
अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल या फैटी लिवर की समस्या है तो घी की मात्रा सीमित रखें।
डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से सलाह लेकर इसका सेवन करें।
यह सरल उपाय न केवल कब्ज से राहत देता है, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। नियमित रूप से रात में दूध के साथ घी लेने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की सभी परेशानियां जड़ से खत्म होने लगती हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।