कब्ज से बचने के लिए घंटों टॉयलेट में बैठने की जरूरत नहीं, पानी में ये चीज मिलाकर पीने से तुरंत होने लगेगा पेट साफ

Home Remedies for Constipation: कब्ज की समस्या से समय पर छुटकारा पाना जरूरी है, क्योंकि बाद में इससे स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में जानें कब्ज दूर करने का एक खास नुस्खा।

कब्ज से बचने के लिए घंटों टॉयलेट में बैठने की जरूरत नहीं, पानी में ये चीज मिलाकर पीने से तुरंत होने लगेगा पेट साफ

Written by Mukesh Sharma |Updated : August 15, 2025 5:10 PM IST

Special Jeera Water For Constipation: आज के समय में अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं, खासकर अनियमित जीवन-शैली, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण। जंक फूड, फाइबर की कमी, पानी कम पीना और तनाव जैसी आदतें पाचन तंत्र को कमजोर बना रही है। इसके चलते पेट साफ नहीं होता, गैस, सूजन और भारीपन महसूस होता है। लंबे समय तक कब्ज बनी रहने पर यह अन्य गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कब्ज एक आम, लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या है, जो दिनभर की ऊर्जा और मूड दोनों को बिगाड़ सकती है। बाजार में कब्ज से निपटने के लिए कई दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल और तुरंत असर वाला उपाय चाहते हैं, तो बस एक गिलास जीरा पानी पिएं। ये पीला-सा पानी न सिर्फ कब्ज को मिनटों में दूर करता है, बल्कि पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी रामबाण है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

कैसे बनाएं जीरा पानी?

- 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालें।

- इसे रातभर भिगोकर रखें या सुबह 5–10 मिनट उबाल लें।

Also Read

More News

- हल्का पीला रंग आने पर छानकर गुनगुना ही पीएं।

- इसे खाली पेट पीने से सबसे ज्यादा फायदा होता है।

कब्ज में कैसे करता है असर?

जीरे में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और डाइजेस्टिव कंपाउंड पाचन तंत्र को एक्टिव करते हैं। यह गैस, सूजन और अपच को कम करता है। जीरा आंतों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है, जिससे मल बाहर निकलने में आसानी होती है और कब्ज चुटकियों में दूर हो जाती है। साथ ही यह पानी आपको 4 अन्य लाभ भी पहुंचाता है जैसे-

(और पढ़ें - कब्ज दूर करने के लिए क्या खाएं)

1. पाचन को मजबूत बनाए

जीरा पेट में पाचक एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन तेजी से और सही तरीके से पचता है। यह पाचन प्रक्रिया को सक्रिय करता है, अपच और भारीपन की समस्या को दूर करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है। अच्छा पाचन कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है।

(और पढ़ें - पाचन क्रिया तेज करने वाले फूड्स)

2. सूजन और गैस से राहत

जीरा पानी गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं में तुरंत राहत पहुंचाता है। इसके प्राकृतिक गुण पेट की सूजन को कम करते हैं, गैस के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं और अम्लता को संतुलित करके पेट को शांत रखते हैं। एसिडिटी  जैसी समस्याओं से निपटने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

(और पढ़ें - एसिडिटी दूर करने के घरेलू नुस्खे)

3. शरीर को डिटॉक्स करें और वजन घटाने में सहायक

जीरा पानी शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर अंदर से साफ और तंदुरुस्त रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे कैलोरी जल्दी जलती है और फैट तेजी से बर्न होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

4. इम्यूनिटी बढ़ाए

जीरे में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। ये तत्व शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर इम्यूनिटी स्ट्रांग है, तो शरीर में संक्रमण व अन्य बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

कब्ज का इलाज कैसे करें

अगर आपको सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के बाद भी लंबे समय से कब्ज है, तो डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

कब्ज में क्या खाना चाहिए

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें हाई फाइबर फूड्स खाने चाहिए, साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

कब्ज होने के कारण

खराब जीवन शैली और अनहेल्दी खान-पान कब्ज के प्रमुख कारण हैं, इसके अलावा कुछ बीमारियां भी हैं जिनसे कब्ज हो सकती है।