Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड में बार-बार अकड़ जाते हैं जोड़ और होने लगता है दर्द, सरसों के तेल में ये खास चीज पका कर करें मालिश

Jodon ki malish ke liye tel: ठंड के मौसम में जोड़ों में अकड़न होने लगती है और इसके कारण दर्द भी होने लगता है। जिससे बचाव करने के लिए आप इस खास तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके बारे में इस लेख में बताया गया है।

ठंड में बार-बार अकड़ जाते हैं जोड़ और होने लगता है दर्द, सरसों के तेल में ये खास चीज पका कर करें मालिश

Written by Mukesh Sharma |Updated : December 11, 2024 1:31 PM IST

Oil mixture for joint massage in winter: सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या आम हो जाती है, खासकर बुजुर्गों और गठिया के मरीजों में। सरसों का तेल और लहसुन का मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने के लिए आदर्श घरेलू उपाय है। सरसों का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सूजन और दर्द को कम करता है। वहीं, लहसुन में मौजूद एलिसिन मांसपेशियों और जोड़ों को आराम देने में मदद करता है। यह मिश्रण रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे प्रभावित हिस्से को गर्माहट और पोषण मिलता है। हल्का गर्म तेल लेकर मालिश करने से जोड़ों की लचीलापन और हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। नियमित इस्तेमाल से यह प्राकृतिक उपाय जोड़ों की समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। यह न केवल दर्द को कम करता है, बल्कि रक्त प्रवाह को बढ़ाकर मांसपेशियों और हड्डियों को आराम भी देता है।

दर्द और सूजन कम करना

सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। लहसुन में मौजूद एलिसिन भी सूजन और दर्द में राहत देने में मदद करता है। वहीं सरसों के तेल से मालिश करने पर रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे प्रभावित हिस्से को गर्माहट मिलती है और जोड़ों में सूजन व दर्द कम होता है।

हड्डियों और जोड़ों को पोषण

लहसुन और सरसों के तेल का मिश्रण मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जोड़ के लुब्रिकेशन को बढ़ाते हैं। खासतौर पर जो लोग नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्हें लंबे समय तक इसका फायदे मिलता है। नियमित रूप से इस मिक्स तेल का इस्तेमाल करने से लंबे समय तक फायदा मिलता है।

Also Read

More News

त्वचा व तंत्रिका को आराम

इस तेल से मालिश करने पर त्वचा के पोर्स खुलते हैं, जिससे पोषक तत्व आसानी से त्वचा में समा जाते हैं। यह तंत्रिका तंत्र को आराम देता है। स्किन को आराम प्रदान करने के लिए लहसुन और सरसों के तेल के मिक्स्चर को हफ्ते में एक या दो बार इससे मालिश करनी चाहिए।

तैयारी और इस्तेमाल का तरीका

सामग्री

- 2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल

- 8-10 लहसुन की कलियां

बनाने का तरीका

- सरसों के तेल को एक कढ़ाई में हल्का गर्म करें।

- इसमें लहसुन की कलियां डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

- तेल को ठंडा होने दें और छानकर एक कांच की बोतल में भर लें।

मालिश का तरीका

- तेल को हल्का गर्म करें और प्रभावित जोड़ों पर धीरे-धीरे मालिश करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- 10-15 मिनट तक मालिश के बाद गर्म कपड़े से ढक लें।