Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हर घर की रसोई में जीरा और अजवाइन का इस्तेमाल मसालों में खूब किया जाता है। ये ना सिर्फ खाने की खुशबू बढ़ाते हैं, बल्कि बेमिसाल स्वाद भी देते हैं। हर रोज इस्तेमाल किये जाने वाले ये आम से मसाले स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद हो सकते हैं, इस बात का अंदाजा शायद ही आपको हो। अगर आप जीरा, अजवाइन के साथ काला नमक का मिश्रण कर खाएंगे तो इसके फायदे डबल हो जाते हैं। इन चीजों का कॉम्बिनेशन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
बात जीरे की करें तो उसमें फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैगनीज, जिंक और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। वहीं अजवाइन की बात करें तो, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के काफी मात्रा में होता है। इन दोनों के अलावा, काला नमक भी पोषक तत्वों के मामले में किसी से पीछे नहीं है। उसमें सोडियम, सल्फेट और आयरन पाया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से जीरे और अजवाइन के साथ काला नामक खाने के कई फायदे होते हैं। इनके सेवन से मिलने वाले फायदे और तरीके के बारे में जान लेते हैं।
बढ़ता वजन कई लोगों की परेशानी का कारण बन सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप जीरे और अजवाइन के साथ काले नमक का सेवन करना चाहिए। फाइबर से भरपूर जीरा और अजवाइन वजन करने में मददगार होता है।
अगर आप गैस और अपच की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए जीरा, अजवाइन और काले नमक का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक फायदा मिल सकती है। फाइबर से भरपूर जीरा, अजवाइन और काला नमक गैस और अपच की समस्या से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जीरा, अजवाइन और काला नमक इन तीनों में ही कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। जो दांतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे दांतों को मजबूती मिलने के साथ साथ मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है। इसके लिए इस मिश्रण को पाउडर बनाकर नियमित रूप से दांतों की मसाज करनी चाहिए।
इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए जीरा, अजवाइन और काले नमक का सेवन करना जरूरी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
डायबिटिक मरीजों को डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल में रखने की बेहद जरूरत होती है। ऐसे में जीरा और अजवाइन के साथ काले नमक का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इन तीनों ही चीजों में एंटी डायबिटिक के गुण होते हैं। जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है।
जीरा और अजवाइन का सेवन काले नमक के साथ करने से स्वास्थ्य से जुड़े अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। इसके अलावा, इन चीजों के साथ साथ डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है।