रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये एक चीज, डाइजेशन से लेकर अनिद्रा तक होगा ठीक

रोज रात में सोने से पहले यदि आप 1 गिलास दूध में जायफल मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। जी हां इससे आपका डाइजेशन तो ठीक होगा ही साथ ही नींद न आने की समस्या भी ठीक हो सकती है।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : February 21, 2024 2:40 PM IST

Health Benefits of Drinking Milk at Night: रात में दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ऐसा आपने अक्सर बड़े लोगों से सुना होगा। वहीं आयुर्वेद के अनुसार भी सूर्यास्त के बाद यदि किसी चीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है तो वह है 'दूध'। रात में लोग अक्सर केवल प्लेन दूध पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में एक ऐसा मसाला भी है जिसे यदि आप दूध में मिलाकर रोज रात को सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। जी हां आपकी रसोई में रखा 'जायफल' एक शानदार चीज है जिसे दूध में मिलाकर पीने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं दूध में जायफल मिलाकर पीने के स्वास्थ्य लाभ..

अनिद्रा होगी ठीक

रात में 1 गिलास दूध में यदि चुटकी भर जायफल मिलाकर पिया जाए तो इससे आपका दिमाग काफी रिलैक्स होता है। इतना ही नहीं यह आपके स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है और इससे आपको नींद न आने की समस्या ठीक होती है। इसके अलावा इनसोमनिया की समस्या में जायफल और दूध का यो कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद साबित होता है।

पाचन होगा दुरुस्त

यदि आप गैस, बदहजमी, अपच आदि की समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको दूध और जायफल का सेवन करना चाहिए। दूध और जायफल का ये बेहतरीन कॉम्बिनेशन आपके डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद करता है। वहीं यदि आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको ये नुस्खा काफी तेजी से राहत दिला सकता है।

दर्द में आराम

इसके साथ ही जायफल में कुछ तत्व पाए जाते हैं जो एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए यदि आप जॉइंट्स या मांसपेशियों में होने वाले दर्द से परेशान हैं तो आपको रोजाना रात में दूध में जायफल मिलाकर पीना चाहिए। इसके अलावा यदि जायफल के तेल की कुछ बूंदें दर्द वाले हिस्से पर लगाते हैं तो आपको काफी आराम मिल सकता है।

सीजनल समस्याओं से राहत

मौसम के बदलाव के बदलाव या ठंड के कारण होने वाली दिक्कतें जैसे सर्दी जुकाम आदि से राहत दिलाने में जायफल काफी कारगर साबित होता है। यदि आप सर्दी-जुकाम की चपेट में आ गए हैं तो आपको रोजाना जायफल का सेवन जरूर करना चाहिए। 1 गिलास दूध और 1 चौथाई चम्मच जायफल आपको इन समस्याओं से निजात दिला सकता है।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। हर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है इसलिए, किसी भी घरेलु नुस्खे को फॉलो करने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source