
... Read More
गुड़ को अक्सर लोग चीनी के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं। जबकि, ये ऐसे भी शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, गुड़ में पाए जाने वाला नेचुरल मिठास शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है और कई समस्याओं को भी दूर करता है। डायबिटीज के मरीजों और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों को छोड़ दें तो गुड़ का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद है। वो ऐसे कि गुड़ में कैल्शियम, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, सेलेनियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन बी 12 और विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ये सभी शरीर के लिए अलग-अलग तरह से लाभदायक हैं। पर महिलाओं के लिए गुड़ का सेवन ( jaggery benefits for women) कुछ ज्यादा ही खास है। अगर वे रोजाना एक टुकड़ा गुड़ और गुनगुना पानी का सेवन करें तो कई समस्याओं से बच सकती हैं। कैसे, जानते हैं।
क्या आप यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) से पीड़ित हैं? तो आपके लिए गुड़ का सेवन फायदेमंद है। दरअसल, गुड़ डाइयूरेटिक (Diuretic) है । यानी कि ये एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक की तरह काम करता है। ह मूत्राशय में सूजन को कम कर सकता है, मूत्र को उत्तेजित कर सकता है जिससे बैक्टीरिया को फ्लश आउट होने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको बार-बार यूटीआई इंफेक्शन की समस्या होती है तो आपको एक टुकड़ा गुड़ और गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए।
गुड़ में पोषक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है, विशेष रूप से मैग्नीशियम और सेलेनियम। यह प्रभावी रूप से पीरियड्स के दर्द या ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी को भी दूर करने में मददगार है। दरअसल, इसमें आयरन होता है जो कि पीरियड्स की समस्याओं में प्रभावी ढंग से काम करता है।
भारत में महिलाएं अक्सर एनीमिया से पीड़ित होती हैं और इसलिए महिलाओं को पर्याप्त आयरन और फोलेट का सेवन करना चाहिए। गुड़ आयरन और फोलेट से भरपूर होता है और आमतौर पर किशोरों और गर्भवती महिलाओं को इसे लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में एक टुकड़ा गुड़ और गुनगुना पानी का सेवन इस समस्या को दूर कर सकता है।
पीएमएस अक्सर परेशान करने वाला होता है। ऐसे में थोड़ी मात्रा में गुड़ का सेवन करने से हैप्पी हार्मोन या एंडोर्फिन का प्रोडक्शन हो सकता है, जिससे आप खुश और तनावमुक्त महसूस कर सकती हैं। साथ ही ये ब्लड प्यूरीफिकेशन में भी मददगार है। रोजाना एक चुकड़ा गुड़ खाने से और गुनगुना पानी पीने से ये ब्लड प्यूरीफाई करता है और मुंहासों व त्वचा की समस्याओं को दूर करता है।
हार्मोनल असंतुलन शरीर में कई सारी समस्याओं का कारण बनता है और महिलाओं में बहुत ही आम होता है। ऐसी स्थिति में एक टुकड़ा गुड़ और गुनगुना पानी का सेवन हार्मोनल असंतुलन को कम कर सकता है। साथ ही ये थायराइड, पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, गुड़ को पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है ज सूजन को कम कर सकता है, इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रख सकता है, मेटाबोलिज्म को ठीक रख सकता है और हार्मोनल असंतुलन से बचाता है।