
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 10, 2024 3:48 PM IST
सर्दियों में चाय पीने का अपना ही अलग मजा है और अगर ये सेहत के लिए गुणकारी हो तो आनंद दोगुना हो जाता है। चाय में चीनी की जगह अगर आप गुड़ मिलाएंगे तो इसके गुणों में कई गुणा इजाफा हो जाता है। गुड़ की चाय आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़ जब चाय के साथ मिलता है तो ये एक चमत्कारी औषधी के रूप में काम करता है। वैसे भी सर्दियों में गुड़ खाना फायदेमंद माना जाता है, इससे शरीर में गर्माहट रहती है। तो चलिए जानते हैं सर्दी दूर भगाने वाली चाय और गुड़ का साथ क्या कमाल करता है।
गुड़ की चाय में जिंक और सेलेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व होते हैं। ये दोनों ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सर्दियों के मौसम में कई प्रकार के वायरस, संक्रमण और फलू होने का खतरा रहता है। मजबूत प्रतिरोधक क्षमता से शरीर इनका मुकाबला कर पाता है। इसी के साथ गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं।
गुड़ शरीर को गर्माहट देता है। ऐसे में इससे बनी चाय सर्दियों के लिए उपयुक्त पेय है। इससे सर्दी, खांसी, जुकाम की समस्या से तुरंत आराम मिलता है।
गुड़ की चाय में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन में सुधार करने में मदद करता है। यह चाय पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने में मदद करती है, जिससे कब्ज, अपच, पेट की सूजन जैसी परेशानियां दूर होती हैं।
गुड़ में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो एनीमिया से बचाव में मदद करती है। एनीमिया के कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। जब शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इससे थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ और अन्य लक्षण हो सकते हैं। गुड़ की चाय इनका समाधान है।
गुड़ की चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करते हैं। इस चाय के सेवन से हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल पाते हैं। यह लीवर को साफ करती है और समग्र पाचन तंत्र में सुधार करती है।
गुड़ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालते हैं। वहीं एंटीऑक्सिडेंट रक्त में कोलेस्ट्रोल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करते हैं। जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
गुड़ की चाय पीकर आप गठिया और जोड़ों का दर्द व सूजन दोनों कम कर सकते हैं। इस गुणकारी चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर के पुराने दर्द भी कम होते हैं।
चाय पीने के शौकीन लोगों को अक्सर ये टेंशन होती है कि चीनी से उनका वजन बढ़ जाएगा। लेकिन गुड़ की चाय पीने से ऐसी कोई समस्या नहीं होगी। गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर है। यह मीठे खाने की इच्छा को कम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है और वजन घटता है।
गुड़ और चाय दोनों से ही शरीर को गर्माहट मिलती है। ऐसे में ये कफ निवारक होते हैं। इससे छाती में कफ का जमाव कम होता है। इसे नियमित पीने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, खांसी जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।