Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Jaggery and Ajwain Benefits : बदलते मौसम में गुड़ का सेवन करना काफी हेल्दी माना जाता है। इससे न सिर्फ सर्दी-जुकाम की परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि यह पीरियड्स में होने वाली दर्द की परेशानी को भी कम कर सकता है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को भी दूर किया जा सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह मोटापा कम करने से लेकर पाचन को भी दुरुस्त करता है। आइए जानते हैं गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करने से सेहत को क्या लाभ हो सकते हैं?
गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करने के आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
गुड़ और अजवाइन दोनों में ही फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके पाचन तंत्र में सुधार कर सकता है। इससे मल त्याग को आसान बनाकर कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसलिए अगर आप पाचन तंत्र में सुधार चाहते हैं, तो गुड़ और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।
गुड़ और अजवाइन का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन की समस्याओं को ( Ajwain or gud ke fayde for periods ) कम कर सकता है।
Also Read : जीरा और गुड़ से तैयार पानी पीने के फायदे, इसे बनाने और सेवन का सही तरीका
अजवाइन और गुड़ का एक साथ सेवन करने से कमर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इस मिश्रण को रोजाना सोने से पहले आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे आप कमर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
सर्दी-खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए आप गुड़ और अजवाइन का सेवन करें। इससे आपको गले में होने वाली खराश और सीने में जकड़न की परेशानी से राहत मिल सकता है। यह काफी फायदेमंद हो सकती है।
अस्थमा में होने वाली परेशानियों को दूर करने में गुड़ और अजवाइन फायदेमंद साबित हो सकता है। गुड़ और अजवाइन फेफड़ों में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसे आप रोजाना 4 से 5 ग्राम खा सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा।
गुड़ और अजवाइन का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी खराब हो रही है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।