hamburger icon
A
Read in English

सुबह टॉयलेट जाते ही निकल जाएगी सारी गंदगी बस रात को सोने से पहले करें इस खास ड्रिंक का सेवन

Psyllium husk drink benefits: स्वस्थ रहने के लिए पेट की गंदगी को निकालना जरूरी होता है और उसके लिए हम आपको ईसबगोल से बने ऐसे ही एक खास ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं, जो काफी फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 2, 2023 12:28 PM IST

Best homemade drink to clean your gut: स्वस्थ रहने के लिए अच्छी डाइट का होना जरूरी है और इसलिए कहा जाता है कि हमें जितना हो सके बाहर खाना न खाकर घर पर ही खाना चाहिए। लेकिन यह भी देखा गया है कि कई बार घर पर भी खाना इतना हेल्दी नहीं होता है और पेट से जुड़ी दिक्कत होने लगती हैं। साथ ही कुछ लोगों को बाहर का खाना अच्छा लगता है। यही कारण है कि आजकल ज्यादातर लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कत होने लगती हैं। दरअसल, खराब डाइट और लाइफस्टाइल बिगड़ने के कारण शरीर में गंदगी जमा होने लगती है और कब्ज की समस्याएं भी होने लगती हैं। शरीर की गंदगी को निकालना जरूरी होता है और ऐसा न करने पर गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि आपके लिए अपनी डाइट में सुधार करने के साथ-साथ कुछ खास चीजों का सेवन करना भी जरूरी है, ताकि आपका पेट ठीक से साफ हो जाए। अगर आपको भी कब्ज की शिकायत रहती है, तो हम आपको ऐसे ही एक खास देसी ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं, जो कब्ज को दूर करने और पेट की गंदगी को साफ करने में मदद करता है।

इसबगोल का शरबत

इसबगोल के फायदों के बारे में तो आप जानते ही हैं, जिसकी मदद से कब्ज से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है और साथ ही साथ पेट से संबंधित अन्य समस्याएं भी ठीक की जा सकती है। लेकिन इसबगोल के शरबत के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, जो कब्ज का इलाज करके मल के साथ-साथ पेट की गंदगी को भी निकाल देता है। जिन लोगों का पेट कई दिनों से साफ नहीं हो रहा है या फिर पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो रही हैं, तो उनके लिए यह खास होममेड ड्रिंक काफी फायदेमंद हो सकता है।

कब्ज को दूर करे

आजकल लोगों को कब्ज से जुड़ी समस्याएं होने आम हो गया है और ऐसा आमतौर पर खराब डाइट व अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण होता है। अगर आपको भी कब्ज से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, इसबगोल का यह खास ड्रिंक आपके काफी काम आ सकता है। रात को इसबगोल का शरबत पीकर सोने से सुबह टॉयलेट जाते ही आपका पेट अच्छे से साफ हो जाता है।

कैसे बनाएं इसबगोल शरबत

इसबगोल शरबत की रेसिपी भी बेहद आसान है। सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच ईसबगोल डाल लें। इसे अच्छे से चम्मच के साथ मिलाएं और फिर कम से कम 3 से 4 घंटे के लिए रख दें। उसके बाद आप देंखेंगे तो इसकी संरचना एक जेली की तरह हो जाएगी और फिर इसमें आप थोड़ी सी या फिर स्वाद के अनुसार चीनी डालें और ग्राइंडर में इसे अच्छे से घुमा लें। अब आपका ईसबगोल शरबत पूरी तरह से तैयार है और आप इसका सेवन कर सकते हैं।

सुबह भी कर सकते हैं सेवन

अगर आपको शाम के समय इसका सेवन करना अच्छा नहीं लगता है, तो सुबह के समय भी आप इसे बनाकर पी सकते हैं। हालांकि, इसमें शुगर होता है और इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह अच्छा ऑप्शन नहीं है। अगर डायबिटीज का कोई मरीज इसे पीना चाहता है, तो उसे बिना चीनी के इसका सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर:अगर आपको ज्यादा दिन से कब्ज या अन्य कोई समस्या हो रही है और घरेलू नुस्खों से आराम नहीं हो रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कब्ज कई बार किसी अंदरूनी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।