Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फैटी एसिड की समस्या में कारगर है इसबगोल, जानें लिवर के लिए इसके खास फायदे

Isabgol psyllium husk benefits: इसबगोल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि लिवर क्लीनजिंग और डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करता है।

फैटी एसिड की समस्या में कारगर है इसबगोल, जानें लिवर के लिए इसके खास फायदे

Written by Pallavi |Published : November 3, 2022 4:35 PM IST

Ispaghol for Liver Detox: इसबगोल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें लैक्टेसिव गुण होता है जो कि पेट की नलियों से गंदगी का बाहर निकालने और इसे साफ करने में मदद करता है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये लिवर के लिए कारगर तरीके से काम करता है। ये लिवर से गंदगी को कम करने में मददगार है। साइलियम पहले आंशिक रूप से पचने वाले भोजन से जुड़कर मल के आकार और नमी को बढ़ाता है, और फिर पानी को अवशोषित करता है क्योंकि यह आंतों से बाहर आता है। ऐसा ही कुछ लिवर के साथ भी होता है। आइए, जानते हैं लिवर डिटॉक्स के लिए इसबगोल के फायदे।

लिवर के लिए इसबगोल के फायदे-Isabgol psyllium husk benefits for liver

1. लिवर डिटॉक्स करता है

इसबगोल लिवर की गंदगी को बांध लेता है और लिवर डिटॉक्स करने में मददगार है। यह पेट और छोटी आंत में मौजूद फैट और पित्त एसिड को बांधता है और उन्हें शरीर से निकालने में मदद करता है। इसबगोल के साथ खास बात यह है कि इससे लिवर की गंदगी चिपक जाती है और पानी के साथ बाहर आ जाती है। इससे लिवर डिटॉक्स में मदद मिलती है।

2. लिवर में फैट कम करता है

फैटी लिवर की समस्या में इसबगोल बहुत ही कारगर तरीके से काम करता है। ये पहले तो लिवर से चिपके फैट को निकालता है। साथ ही ये बैड कोलेस्ट्रॉल के लिपिड को कम करता है और लिवर से गंदगी को कम करने में मदद करता है। इस तरह ये लिपिड प्रोफाइल को कम करने में मदद करता है और धीमे-धीमे लिवर को साफ करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

3. लिवर को हेल्दी रखता है

लिवर को हेल्दी रखने के लिए और बीच-बीच में इसकी एक्टिविटी को तेज करने के लिए इसबगोल कारगर तरीके से काम करती है। इससे आपका खाना आसानी से पचेगा और बेहतर महसूस करेंगे। तो, लिवर को हेल्दी रखने के लिए इसबगोल को पानी में मिला कर सुबह खाली पेट लें। इसके अलावा आप इसे छाछ या दूध में मिला कर भी ले सकते हैं। ये लिवर को साफ करने और इसके काम काज को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

About the Author

... Read More