डायबिटीज के मरीज इन 3 तरह से करें कलौंजी का सेवन और पाएं ये खास फायदे

Kalonji benefits for diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना एक चम्मच कलौंजी का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। वो कैसे, आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 25, 2022 3:17 PM IST

कलौंजी यानी (black seeds) कई औषधीय गुणों की खान है। इसमें एंटाएसिडिक और एंटीबैक्टियल गुण होता है। इसे लोग कई तरह से खाने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी हो सकती है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन कुछ अलग ही तरीके से फायदेमंद है। जी हां डायबिटीज के मरीज अगर कलौंजी का सेवन करें तो ये ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद करेगी। इसके अलावा ये पेट की समस्याओं को कम करेगी और लिवर और पैनक्रियाज के दबाव को कम करेगी। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज में कलौंजी का उपयोग कैसे कर और इन्हें खाने के खास फायदे।

डायबिटीज में कलौंजी का उपयोग-kalonji uses in diabetes

1. रात में सोते समय शहद के साथ लें कलौंजी

डायबिटीज के मरीज जिनमें फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज लेवल ज्यादा रहता है उन्हें रात में सोते समय कलौंजी का सेवन करना चाहिए। वे कलौंजी के बीजों को कच्चा खाया सकते हैं या फिर पानी या शहद के साथ भी इसे ले सकते हैं।

2. सुबह खाली पेट लें कलौंजी का पानी

जिन डायबिटीज क मरीजों का मोटापा बढ़ रहा हो या फि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो उन्हें सुबह खाली पेट ले कलौंजी का पानी लेना चाहिए। दरअसल, कलौंजी का पानी पीने के फायदे कई हैं। ये आंतों के काम काज को तेज करती है और पेट साफ करने में मदद करती है। इसके सेवन के लिए इन बीजों को पानी में उबालकर लें और इस पानी को छान कर पिएं। साथ ही आप रात में भीगे हुए बीजों का सेवन भी कर सकते हैं।

3. स्मूदी या दही में मिला कर लें कलौंजी

स्मूदी या दही में कलौंजी मिला कर लेने से आपका शुगर कंट्रोल रह सकता है। साथ ही ये शुगर में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को भी रोकती है।

डायबिटीज में कलौंजी के फायदे-Kalonji benefits for diabetes

1. शुगर कंट्रोल करने में मददगार

कलौंजी टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने मेंकाफी मददगार होती है। सुबह खाली पेट काली चाय के साथ कलौंजी के तेल का सेवन कर सकते हैं। ये आपके ब्लड शुगर लेवल को दिन भर सही रखने में मदद कर सकती है।

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

एक चम्मच कलौंजी आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकती है। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, वे एक चम्मच कलौंजी के तेल को गुनगुने पानी के साथ पी सकते हैं। कलौंजी दिल के लिए काफी असरदार होती है। यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करके आपके दिल को स्वस्थ रखती है। अच्छे परिणाम के लिए आपको नियमित रूप से दूध के साथ कलौंजी के तेल का सेवन करना चाहिए।

3. न्यूरोपैथी और अल्जाइमर रोग जैसी बीमारियों से बचाती है

कलौंजी के बीजों को शहद के साथ मिलाने से आपकी बुद्धि तेज होती है। मस्तिष्क के बेहतर कार्य के लिए इसे रोजाना खाली पेट सेवन करें। साथ ही डायबिटीज में न्यूरोपैथी और अल्जाइमर रोग जैसी बीमारियों से बचाती है और ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source