सर्दी में सिर दर्द से हो रहे हैं परेशान? राहत पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे 

Headache Remedies: सिरदर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप आसान से घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं सिरदर्द दूर करने के नुस्खे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 18, 2023 3:43 PM IST

Headache Remedies: सिरदर्द की परेशानी काफी ज्यादा आम है। लेकिन सर्दियों में सर्दी, जुकाम, खांसी की वजह से लोगों में सिर दर्द की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दियों में सिरदर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। घरेलू उपायों की मदद से सर्दी में बार-बार होने वाले सिरदर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में सिर दर्द की परेशानी को कम करने के कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में सिरदर्द को कैसे करें कम?

सर्दी में सिर दर्द से कैसे पाएं राहत?

सर्दी में सिरदर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के आसान से घरेलू उपायों को फॉलो कर सकते हैं। 

सेब और नमक खाएं

सर्दियों में सिरदर्द की परेशानी को कम करने के लिए सेब और नमक का एक साथ सेवन करें। सेब और नमक का एक साथ सेवन करने से सिरदर्द कम हो सकता है। इसके लिए 1 सेब को अच्छी तरह के काट लें। अब इसमें नमक छिड़कर खाएं। इससे सिरदर्द से आराम मिल सकता है। 

लौंग से भगाएं सिर दर्द

लौंग की मदद से आप सिरदर्द की परेशानी को कम कर सकते हैं। लौंग में मौजूद गुण सिरदर्द से आराम दिलाने में प्रभावी होता है। इसके लिए कुछ लौंग की कलियां लें। अब इसे 1 तवे पर गर्म करें। जब लौंग से खुशबू आने लगे तो इसे एक रूमाल पर बांध लें। इसके बाद इस पोटली को सूंघें। इससे सिरदर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। 

गर्म नींबू पानी पिएं

सिरदर्द को कम करने के लिए गर्म नींबू पानी का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिक्स करके इसका सेवन करें। इससे सिरदर्द से आराम मिल सकता है। साथ ही आपका बढ़ता मोटापा भी कंट्रोल हो सकता है। 

तुलसी और अदरक

सिरदर्द को दूर करने के लिए तुलसी और अदरक के रस का मिश्रण भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए कुछ तुलसी की पत्तियां लें। इसे अच्छी तरह से पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को हल्का सा गर्म करके इसका सेवन करें। इससे सिरदर्द से आराम मिल सकता है। 

लौंग तेल से करें मालिश

सिरदर्द को दूर करने के लिए लौंग के तेल से सिर की मसाज करें। इससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए लौंग के तेल को अपने माथे पर लगाकर इसे कुछ मिनटों तक दबाएं। इससे सिरदर्द से राहत पा सकते हैं। 

सिरदर्द की परेशानियों को कम करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको सिरदर्द की परेशानी काफी ज्यादा रहती है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source