Cold Remedies for Kids : सर्दियों में बच्चों को होती है बार-बार सर्दी-जुकाम की परेशानी, इन 5 नुस्खों से करें इलाज 

Cold Remedies for kids : सर्दियों में छोटे बच्चों को बार-बार सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बनी रहती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से उन्हें इन समस्याओं से राहत दिलाया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 16, 2023 1:29 PM IST

Cold Remedies for Kids : बच्चों की इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर होती है। इस वजह से सर्दियों में उन्हें सर्दी-जुकाम, खांसी, नाक बहना की परेशानी बार-बार होने लगती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए बार-बार दवा देना बच्चों के सेहत के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में बच्चों की इन सामान्य परेशानियों को दूर करने के लिए घरेलू उपायों को आजमाएं। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप बच्चों को सर्दियों में होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों को बार-बार सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर क्या करें?

बच्चों को सर्दी जुकाम होने पर क्या करना चाहिए?

सर्दियों में बच्चों को बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी परेशानी होती है। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं आसान से नुस्खों के बारे में-

बच्चों को दें अदरक

अगर आपका बच्चा 2 साल से अधिक उम्र का है तो आप उन्हें सर्दियों में अदरक का सेवन कराएं। अदरक का सेवन करने से सर्दियों में बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप बच्चों को अदरक का काढ़ा या फिर अदरक और गुड़ का मिश्रण दे सकते हैं। इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

बच्चों की सरसों तेल से करें मालिश

अगर आपके बच्चे को बार-बार सर्दी-जुकाम की परेशानी हो रही है तो उन्हें सरसों तेल लें। सरसों तेल से मालिश करने से बच्चों को काफी आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप सरसों तेल में उन्हें अदरक और अजवाइन को गर्म करके खिला सकते हैं। इससे उन्हें खांसी-जुकाम की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 

शहद और पिप्पली

सर्दियों में बच्चों को बार-बार सर्दी जुकाम होने पर आप उन्हें शहद और पिप्पली लें। इसके लिए पिप्पली को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें शहद को मिक्स करके उन्हें दें। इससे उन्हें सर्दी-जुकाम से आराम मिल सकता है।

हल्दी वाला दूध

बार-बार सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर आप उन्हें हल्दी वाला दूध दें। हल्दी वाला दूध पीने से उन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी मिक्स करके उन्हें पिलाएं। इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। साथ ही खांसी और जुकाम से भी आराम मिलेगा।

लौंग का पानी

सर्दियों में बार-बार सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या होने पर बच्चों को लौंग का पानी पिलाएं। लौंग का पानी पीने से बच्चों की इम्यून पावर मजबूत होती है, जो उन्हें खांसी, जुकाम, नाक बहना जैसी आम समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। 

बच्चों को सर्दियों में बार-बार सर्दी जुकाम की परेशानी होती है तो आप उन्हें इन घरेलू नुस्खों से ठीक कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय पर उनका इलाज हो सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source