... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
कोरोनाकाल में नहीं आ रही है नींद? रोजाना पिएं सौंफ का पानी
Fennel Water Benefits : कोरोना के इस दौर में लोग कई तरह की समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं। वहीं, अबतक कोरोना के इलाज के लिए कोई दवाई या वैक्सीन नहीं बन सकी है। ऐसे में लोगों के मन में इसे लेकर काफी डर और तनाव से ग्रसित हो चुके हैं। कोरोना के डर से बहुत से लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। कोरोना में हो रहे आर्थिक और शारीरिक नुकसान का असर हमारे मानसिक सेहत पर काफी पड़ रहा है। इन कारणों से बहुत से लोग इस समय अनिद्रा के शिकार हो चुके हैं। ऐसे में अच्छी नींद के लिए सौंफ का पानी (Fennel Water Benefits) आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसमें फाइबर, कैल्शियम, विटामिन, मैग्नेशियम और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। सौंफ में पर्याप्त मात्रा में मैग्नेशियम पाया जाता है, जो हमारे शरीर में बढ़ते तनाव (Fennel Water Benefits) को कम करता है।
शरीर में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए सौंफ का पानी आपकी मददद कर सकता है। इसके लिए रोजाना 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ मिलाकर इसे अच्छी तरह से उबालें। इस पानी का सेवन करने से अनिद्रा जैसी परेशानी ठीक होती है। इसके साथ ही इससे मुंह में आने वाली बदबू भी सही होती है। मुंह से बदबू आने की समस्या को कम करने के लिए आप सौंफ भी खा सकते हैं।
सर्वे में 59.8 % लोगों ने जताई आशंका, परिवार का कोई भी सदस्य कोरोना से हो सकता है संक्रमित
प्रतिदिन सौंफ का पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके साथ ही इससे पेट में दर्द, एसिडिटी, कब्ज, पेट में सूजन, कब्ज जैसी परेशानियां दूर होती है। कई महिलाओं को पीरियड्स् के दौरान असहनीय दर्द होता है। ऐसे में आप सौंफ का पानी पी सकते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आपको राहत मिलेगी।
दिल्ली AIIMS में आज से होगा कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें
सौंफ में कई तरह के ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं, जो शरीर के ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल को नियंत्रित बनाए रखता है। इसके अलावा यह डायबिटीज की समस्याओं को भी कंट्रोल करने में हमारी मदद कर सकता है।
91 % भारतीयों ने कहा, परिवार या आसपास कोई भी नहीं कोरोना से संक्रमित