डाइट में शामिल करें ये छोटे काले बीज, सुबह पेट साफ होने में नहीं करनी होगी मशक्कत!

इस लेख में हम आपको कब्ज दूर करने के लिए चिया के बीज के फायदे और डाइट में इन्हें शामिल करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 28, 2023 4:46 PM IST

कब्ज की समस्या से आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। यह हमारे खराब लाइफस्टाइल और खानपान ठीक न होने की वजह से होने वाली समस्या है। यह इस बात की ओर भी इशारा करती है कि आपका डाइजेशन कमजोर है। आप जो कुछ भी खाते हैं वह शरीर में ठीक से पच नहीं रहा है। इसकी वजह से अपच और कब्ज के साथ ही अन्य पेट संबंधी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। इसके कारण मल त्यागने में भी परेशानी होती है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हमें अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स, प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स सभी पर्याप्त मात्रा में जरूर शामिल करने चाहिए। पाचन को दुरुस्त और कब्ज को दूर रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिनका अगर आप सही तरीके से सेवन करें, तो आपको जल्द कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। कब्ज के लिए ऐसा ही एक बेहतरीन फूड है चिया के बीज (चिया सीड्स)। इन बीज को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी ये बीज रामबाण उपाय साबित हो सकते हैं।

कब्ज में कैसे फायदेमंद है चिया के बीज का सेवन- (How Does Chia Seeds Help In Constipation In Hindi)

चिया के बीज पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। इन्हें डाइट्री फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। चिया के बीज में तरल पदार्थों में न घुलने वाले फाइबर होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और मल के साथ मिलकर उसे ढीला बनाने में मदद करता है। इस तरह यह मल त्यागने में भी सहायता करते हैं और कब्ज को रोकते हैं। चिया के बीज कई तरह से पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह आंत के स्वास्थ्य और आंत के बैक्टीरिया में सुधार, साथ ही अवशोषण में बदलाव करके कब्ज से राहत प्रदान करने में मदद करते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप चिया के बीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए चिया के बीज का सेवन कैसे करें-  (How To Use Chia Seeds For Constipation in Hindi)

1. नींबू पानी में मिलाकर पिएं

अगर आप गंभीर कब्ज से जूझ रहे हैं, तो नींबू पानी में  2 चम्मच चिया के बीज डालें और थोड़ी देर के लिए इस ड्रिंक को साइड में रख दें। थोड़ी देर बाद जब बीज पानी सोख लें और थोड़े फूल जाएं, तो इस ड्रिंक का सेवन करें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

2. दही में मिलाकर खाएं

कब्ज को दूर करने का यह भी एक प्रभावी तरीका है। दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है। ये दोनों ही फूड्स कब्ज से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको बस एक कटोरी दही में 1-2 चम्मच चिया के बीज डालकर इनका सेवन करना है। आप इनका सेवन लंच से पहले या शाम के समय स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं।

3. सलाद के साथ खाएं

आप अपने सलाद में ड्रेसिंग के लिए अन्य सामग्रियों की तरह चिया के बीज शामिल कर सकते हैं। कच्ची सब्जियों के साथ 1-2 चम्मच चिया के बीज, नींबू का रस, सेब का सिरका और जैतून का तेल आदि डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और इसका आनंद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source