Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Turmeric For Uric Acid: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों में काफी बढ़ गई है। दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में जमा एक तरह का केमिकल होता है जो प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने से बनता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने की वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्या होने लगती हैं। लंबे समय तक हाई यूरिक एसिड के कारण अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। यूरिक एसिड की समस्या होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाई जा सकती है। इन घरेलू उपायों में हल्दी भी शामिल है। जी हां, हल्दी के प्रयोग से ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए हल्दी कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका इस्तेमाल?
हल्दी एक ऐसा मसाला है, जो हर घर की रसोई में बेहद आसानी से पाया जाता है। हल्दी में एंटी-बायोटिक और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर का कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। हल्दी का सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। अगर आप इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पिएंगे, तो इससे आपको दोगुना लाभ मिलेगा। इसके अलावा, आप पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
अगर आप भी हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो हल्दी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।