
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 17, 2023 9:01 AM IST
How to Use turmeric for Piles : मलाशय में काफी ज्यादा जलन और सूजन होने लगती है। इसके कारण मलाशय और गुदे की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है, जो बार-बार जलन की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। मांसपेशियों में सूजन की वजह से दर्द और मल त्यागने में काफी ज्यादा परेशानी होते हैं। कुछ लोगों को बवासीर होने पर उठने-बैठने तक में परेशानी होती है। ऐसे में बवासीर का इलाज बहुत ही जरूरी है। बवासीर जैसी स्थिति होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इसके अलावा कुछ घरेलू उपचार की मदद से भी बवासीर की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इन नुस्खों में हल्दी भी शामिल है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन गुण बवासीर में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसके साथ ही यह आपकी कई परेशानियों से राहत दिलाने में प्रभावी है। आइए जानते हैं बवासीर की परेशानियों में कैसे फायदेमंद है हल्दी और कैसे करें इसका प्रयोग?
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो बवासीर में होने वाली सूजन और जलन को शांत कर सकता है। इसके साथ ही यह मस्से को सूखाने में भी प्रभावी माना जाता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?
बवासीर के घाव में होने वाली जलन को शांत करने के लिए हल्दी और घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके बवासीर में मरहम की तरह कार्य कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच हल्दी लें। इसमें 1 चम्मच घी मिक्स करके इसे प्रभावित स्थान पर लगाकर छोड़ दें। करीब 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इससे दर्द, जलन और खुजली की परेशानी कम हो सकती है।
बवासीर की वजह से मलाशय में होने वाले दर्द और तनाव की स्थिति को कम करने के लिए हल्दी और पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। इससे दर्द और जलन कम हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी लें। इसमें 1 चम्मच पेट्रोलियम जेली मिक्स करें। अब इस लेप को प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से इसे धो लें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
बवासीर में होने वाली खुजली और जलन को कम करने के लिए हल्दी और नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच हल्दी लें। इसमें आधा चम्मच नारियल तेल मिक्स करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अच्छे से धो लें। इससे आपको बवासीर की समस्याओं से छुटकारा पाने में काफी लाभ मिल सकता है।
हल्दी और एलोवेरा जेल का लेप बवासीर की परेशानियों में मरहम की तरह कार्य कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच हल्दी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करके इसका लेप तैयार करें। अब इस लेप को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। दिन में तीन बार इस तरह हल्दी का इस्तेमाल करने से बवासीर की परेशानी कम हो सकती है।
हल्दी और बादाम के तेल का लेप लगाने से बवासीर की परेशानी कम की जा सकती है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी लें। इसमें बादाम का तेल मिक्स करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। रोजाना 2 से 3 बार इसका प्रयोग करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
बवासीर की परेशानियों को कम करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.