
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : September 3, 2023 5:11 PM IST
Home Remedy For Yellow Teeth: नमक हमारी रसोई का एक अहम हिस्सा है। नमक के बिना खाने का स्वाद नहीं आता है। अगर भोजन में नमक न हो या कम हो, तो खाने का मजा नहीं आता है। नमक न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी असरदार होता है। नमक ओरल हेल्थ के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। नमक से दांतों की सफाई करने से दांतों का पीलापन हटता है। इससे दांत चमकदार और मसूड़े हेल्दी रहते हैं। यह मुंह के पीएच लेवल को मेंटेन करता है, जिससे दांतों में बैक्टीरिया नहीं जमते हैं। तो आइए, जानते हैं नमक से दांत कैसे सफेद करें -
दांतों का पीलापन हटाने के लिए नमक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए दो चुटकी नमक लें। अब इसमें एक चम्मच सरसों का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण को उंगली पर लगाकर अपने दांतों की सफाई करें। उसके बाद पानी से कुल्ला कर लें। इसके नियमित इस्तेमाल से दांतों पर जमा गंदगी साफ होगी और दांत मोतियों की तरह सफेद हो जाएंगे।
दांतों का पीलापन साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चुटकी नमक में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिक्स करें। अब इस मिश्रण को टूथब्रश की सहायता से दांतों पर लगाएं। 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से ब्रश से दांतों की सफाई करें। उसके बाद पानी से कुल्ला कर लें। इससे न सिर्फ दांत चमकदार बनेंगे, बल्कि मुंह के बदबू से भी छुटकारा मिलेगा।
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। दांतों का पीलापन साफ करने के लिए आप नमक और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दो चुटकी नमक लें। इसमें 3-4 बूंद नींबू का रस और थोड़ा सा पानी मिलाएं। अब पेस्ट को उंगलियों में लेकर दांतों पर रगड़ें। फिर पानी से कुल्ला कर लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से दांत चमकदार बनेंगे।
दांतों का पीलापन साफ करने के लिए आप नमक में अदरक मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चुटकी नमक लें। इसमें अदरक का पाउडर और शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने दांतों पर लगाकर रगड़ें। फिर पानी से कुल्ला कर लें। अदरक के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कैविटी से बचाव करने में मदद करते हैं। इससे मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा मिल सकता है।
आप भी अपने दांतों को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांतों पर जमा दाग-धब्बे दूर होंगे और दांत मोतियों की तरह चमेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसका रोजाना इस्तेमाल न करें।