हाथ-पैरों में झुनझुनी का देसी इलाज क्या है? सेंधा नमक और गुनगुना पानी हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये समस्या

Hath Pero KI jhunjhuni: आज हम आपको ऐसा देसी और असरदार नुस्खा बताने वाले हैं, जो आपके हाथ-पैरों में होने वाली झुनझुनी व चुभन को कम करने में फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं सेंधा नमक लेने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 23, 2025 3:03 PM IST

Hath Pero Ki Jhunjhuni Ka Desi Ilaj: अक्सर बैठे-बैठे या खड़े होते हुए हम अपने हाथ-पैरों में एक झुनझुनी या झनझनाहट सी महसूस करते हैं। ये ऐसी फीलिंग होती है जिसमें शरीर में ऐसा लगता है जैसे कोई हल्के-हल्के सुईयां चुभा रहा हो। ये हाथों और पैरों पर होने वाली एक आम समस्या है, लेकिन ध्यान न देने पर गंभीर रूप भी ले सकती है। ये नस पर दबाव पड़ने या रक्त संचार में कमी होने से भी हो सकती है। इस समस्या के लिए अगर हम देसी नुस्खों की बात करें तो सेंधा नमक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप सही तरीके से इन दो चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो हाथ-पैरों की इस झुनझुनी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं हैंड और लेग टैंगलिंग कम करने का तरीका। (Hand And Legs Tingling Kam Karne Ka Tarika)

हाथ-पैरों में झुनझुनी क्यों होती है? (Why Hand And Legs Tingled)

हाथ-पैरों में झुनझुनी होना पेरीफेरल न्यूरोपैथी नाम की एक समस्या से जुड़ा है। ये एक तरह का नर्व डैमेज है जिसके कारण हाथों और पैरों में झुनझुनी और सुन्नता आ जाती है।  इसके अलावा अगर हम इसके आम कारणों की बात करें तो टाइट जूते व कपड़े पहनने से भी हाथ-पैरो में झुनझुनी हो सकती है और एंजाइटी, सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस, विटामिन बी1, बी6, बी12 और ई की कमी से भी हाथ पैरों में झुनझुनी हो सकती है।

क्यों जरूरी है हाथों-पैरों की झुनझुनी पर ध्यान देना? (Why Should I Worry About Body Tingling)

अगर आपको समय रहते अपने हाथ-पैरों पर होती झुनझुनी पर ध्यान नहीं दिया तो कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको अपना शिकार बना सकती हैं। जैसे विटामिन्स की कमी से नसों को नुकसान हो सकता है, बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन भी धीमा हो सकता सकता है। हो सकता है कि आपको मधुमेह या थायराइड की समस्या हो, जिस कारण झुनझुनी हो रही है।

हाथ-पैरों की झुनझुनी के लिए आजमाएं देसी नुस्खा (Home Remedy For Hand-Legs Tingling)

वैसे तो इस तरह की कोई भी समस्या होने पर आपको सबसे पहले डॉक्टर के पास जाना चाहिए, लेकिन अगर आप दवाइयों से ज्यादा घरेलू नुस्खों पर विश्वास रखते हैं तो सेंधा नमक वाला नुस्खा आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद  साबित हो सकता है। आइए जानते हैं हाथ-पैरों की झुनझुनी कम करने के लिए सेंधा नमक कैसे लें। (How to Take sendha namak to cure hand and legs tingling)

हाथ-पैरों की झुनझुनी कम करने सेंधा नमक के फायदे (Benefits Of Rock Salt For hands tingling)

सेंधा नमक हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है और हाथ-पैरों पर होने वाली झुनझुनी को कम करने में मदद करता है। सेंधा नमक में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई मिनरल कंटेंट पाए जाते हैं जो इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट नर्व सिग्नल ट्रांसमिशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

हाथ-पैरों की झुनझुनी कम करने का सेंधा नमक का देसी नुस्खा (Sendha Namak for Controlling Hands And Legs Tingling)

अगर आप अपने हाथ-पैरों की झुनझुनी को ठीक करना चाहते हैं तो एक बाल्टी पानी को अच्छे से गर्म कर लें। अब आप इसमें 1-2 चम्मच सेंधा नमक डालकर, 20 मिनट तक नमक वाले पानी में अपने पैर भिगोकर रखें। इसी तरह हाथों की झुनझुनी को कम करने के लिए आप नहाने के गर्म पानी में सेंधा नमक मिला लें और उसे अपने हाथों में डालकर अच्छे से स्क्रब और मसाज करें। ये देसी नुस्खा हाथ-पैरों की झनझनाहट को कम करने में फायदेमंद साबित होगा।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source