यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाएगा चावल का पानी, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Rice Water For Uti: यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 19, 2024 9:26 AM IST

Rice Water For Uti: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई ) या यूरिन इन्फेक्शन एक आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। हालांकि, यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। दरअसल, यह एक तरह का बैक्टीरियल संक्रमण है, जो मूत्रमार्ग, मूत्राशय, मूत्रवाहिनी और किडनी को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते समय जलन और दर्द, बुखार, पेट के निचले हिस्से में दर्द और जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यूरिन इन्फेक्शन होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लंबे समय तक पेशाब को रोके रखने, गंदा टॉयलेट इस्तेमाल करने और सही से पानी न पीने के कारण यूरिन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज और दवाइयों का सेवन करना जैसे कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आप भी यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप यूटीआई की समस्या से निजात पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

यूटीआई में कैसे फायदेमंद है चावल का पानी?

यूटीआई की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, चावल का पानी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में चावल के पानी को तंदुलोदक के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से आपको संक्रमण और जलन की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

कैसे तैयार करें चावल का पानी?

  • सबसे पहले 10 ग्राम चावल लें और उसे पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके लिए लाल चावल का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
  • अब इसमें 60-80 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
  • इसे किसी बर्तन या मिट्टी के बर्तन में 2-6 घंटे के लिए बंद करके रख दें।
  • इसके बाद चावल को पानी में हाथों से थोड़ा मसल लें और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर इसे छानकर किसी गिलास या बोतल में भर लें।

कैसे करें सेवन?

यूटीआई की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस पानी को दिन में थोड़ी-थोड़ी देर में पी सकते हैं। आप इसे 6 से 8 घंटे तक स्टोर करके रख सकते हैं। अगले दिन आप ताजा चावल का पानी बनाएं। कुछ दिनों तक इसका नियमित रूप से सेवन करने से पेशाब में जलन, बदबू और व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source