Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
त्वचा पर मुंहासे होना बहुत आम समस्या है। हम में से ज्यादातर लोग त्वचा पर मुंहासों का अनुभव करते हैं। व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स, पिंपल्स, सिस्ट और नोड्यूल सभी मुंहासों के प्रकार हैं। मुंहासों का अनुभव हम आमतौर अपनी किशोरावस्था के दौरान करते हैं, जब वसामय ग्रंथियां अधिक सक्रिय होती हैं। हालांकि, यह समस्या आपको किसी भी उम्र में हो सकती है। यह कोई खतरनाक समस्या नहीं है, लेकिन यह आपकी त्वचा पर निशान छोड़ सकती है, और आपकी सुंदर त्वचा में दाग लगा सकती है। आंकड़ों की मानें तो लगभग 85 प्रतिशत लोगों को 12 से 24 वर्ष की उम्र के बीच मुंहासों का अधिक अनुभव होता है। लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि हमारे पास कुछ ऐसा है जो मुंहासों से नेचुरली राहत पाने में आपकी मदद कर सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आइये जानते हैं जायफल से मुंहासे का उपचार कैसे करते हैं?
आयुर्वेदिक चिकित्स डॉ. ऐश्वर्या संतोष की मानें तो जायफल आपकी त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। उनकी मानें तो यह मुंहासे और फटी त्वचा और त्वचा के घावों के लिए वास्तव में अच्छा है। यह अत्यधिक स्लिमनेस और नमी से राहत देता है। साथ ही कफ और वात को संतुलित करने में मदद करता है। वहीं, जायफल में पानी सोखने वाला, सुखाने वाले और मवाद को सोखने वाले गुण मौजूद होते हैं। जिससे यह आपके मुंहासों को श्रिंक करने के लिए बहुत अच्छा है। इसके अलावा त्वचा की रंगत में सुधार के लिए जायफल बेहद लाभकारी है। तो इस तरह यह मुंहासों के निशान को हटाने में भी मदद करता है।
View this post on Instagram
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जायफल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, मैग्नीशियम, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है। जो सभी आपकी त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। यदि आपके रोम छिद्र बंद हैं या आपकी त्वचा तैलीय है जो मुंहासों से ग्रस्त है, तो जायफल एक ऐसी चीज है जिसे आपको निश्चित रूप से आजमाना चाहिए। जायफल में जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, साथ ही मुंहासे पैदा करने वाली फंसी हुई अशुद्धियों से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। अब जानें आप मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए जायफल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:
आप गुलाब जल में लाल चंदन और जायफल का पाउडर भी इसके पेस्ट को मुंहासों वाली जगह पर लगा सकते हैं। चूंकि यह गर्म प्रकृति में है, यह पित्त प्रधानता वाले लोगों के अनुरूप नहीं हो सकता है। साथ ही, गुलाब जल का प्रभाव ठंडा होता है, जिससे यह जायफल के गर्म और तीक्ष्ण गुणों को संतुलित करने में मदद करता है।