
... Read More
Written By: Pallavi | Published : February 21, 2023 11:45 AM IST
लेमन ग्रास के फायदे (lemongrass uses and benefits) कई हैं। ये जहां एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है वहीं ये इम्यूनिटी बूस्टर भी है। जी हां आपको ये जान कर हैरानी होगी कि हमारे चाय का स्वाद बढ़ाने वाला लेमन ग्रास में असल में कई एंटीसेप्टीक और बायोएक्टिव तत्व हैं। दरअसल, ये तत्व जहां आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं वहीं ये सर्दी-जुकाम को भी ठीक करने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी शरीर के लिए लेमनग्रास के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे विस्तार से।
जी हां, पेट में गैस की समस्याको मैनेज करने के लिए लेमनग्रास का सेवन अच्छा होता है। यह एंटाएसिड की तरह काम करते हैं पेट फूलने या गैस के कारण पित्त और वात दोष के असंतुलन को ठीक करते हैं। दरअसल, बढ़े हुए वात दोष और कम पित्त दोष के कारण डाइजेस्टिव एंजाइम्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जो पाचन को खराब कर देते हैं। ऐसे में खराब पाचन से गैस बनती है और पेट दर्द होता है। इस स्थिति में पानी में लेमनग्रास को उबाल कर लेमनग्रास वॉटर का सेवन करने से पाचक एंजाइम्स में सुधार होता है और पेट में गैस बनने से रोकने में मदद मिलती है।
गठिया के दर्द में लेमनग्रास दो तरीके से काम करती है। पहले तो ये शरीर को डिटॉक्स कर सकती है है और गाउट जैसी समस्या को कम कर सकती है। दूसरा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों और खास कर कि जोड़ों में हो रहे दर्द को कम करती है और सूजन से राहत पाने में मदद करती है। इसके लिए आप रोज खाली पेट लेमनग्रास टी का सेवन कर सकते हैं या फिर रात में सोते समय लेमनग्रास ऑयल को लगा सकते हैं।
लेमनग्रास ऑयल को स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लेमनग्रास ऑयल या इसके अर्क में एंटी-डैंड्रफ गुण होते हैं। यह स्कैल्प भी सफाई करते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। स्कैल्प पर अत्यधिक रूखेपन के कारण होने वाले पुराने डैंड्रफ को नियंत्रित करने के लिए लेमनग्रास ऑयल का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है।
लेमनग्रास चेहरे की त्वचा के छिद्रों में गहराई से प्रवेश करती है और पिग्मेंटेशन के निशान, त्वचा के दाग-धब्बों और काले धब्बों को दूर करती है। इस तरह ये त्वचा को क्लीन औक क्लीर करने में मदद करती है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस लेमनग्रास के पत्तों को पीस कर और इसका फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाएं। ये एंटीबैक्टीरियल भी है जो कि एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं को भी करने में मदद करेगी।
वजन घटाने मेंलेमन ग्रास सूप काफी कारगर तरीके से काम कर सकती है। दरअसल, ये शरीर को अंदर डिटॉक्स करने में मदद करती है। साथ ही ये फैट बर्नर की तरह भी काम कर सकती है। इसके अलावा लेमनग्रास पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मदद करती है। इसके सेवन से मेटाबोलिक रेट तेज होता है जिससे आप जो भी खाते हैं आसानी से पच जाता है, शरीर में फैट जमा नहीं होता है और मोटापे की समस्या नहीं होती। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको लेमनग्रास का सेवन जरूर करना चाहिए।